टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों भले ही क्रिस्टल किसी बड़े प्रोजेक्ट के साथ ना जुड़ी हो लेकिन अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए जरूर खबरों में बनी रहती हैं। इस समय 'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा गोवा में अपने दोस्तों के साथ धमाल मचा रही हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस का होली वीडियो सामने आया था, जिसमें वह खूब हुड़दंग मचाती हुई नजर आई थीं। इस दौरान रित्विक धनजानी संग उनकी बॉन्डिंग पर कई लोगों ने सवाल भी खड़े किए। बता दें कि गोवा में भी क्रिस्टल अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती में डूबी हुई है और उनके साथ रित्विक धनजानी भी हैं।
क्रिस्टल और रित्विक ने शेयर कीं गोवा वेकेशन की फोटोज
क्रिस्टल ने अपनी गर्ल गैंग के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें रित्विक भी पूरी टोली संग मस्ती करते दिख रहे हैं। क्रिस्टल डिसूजा और रित्विक धनजानी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यूजर्स इनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट्स की बरसात करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप दोनों की दोस्ती को किसी की भी नजर ना लगे।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'आप दोनों की बॉन्डिंग का जवाब नहीं है। गोवा की और फोटोज डालो।'
नीचे देखें रित्विक धनजानी और क्रिस्टल डिसूजा के गोवा वेकेशन की झलक
नागिन 7 से जुड़ा क्रिस्टल डिसूजा का नाम
हाल ही में क्रिस्टल डिसूजा ने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े अपने कई दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान निया शर्मा, रवि दुबे और एकता कपूर भी उनके साथ नजर आई थीं। बर्थडे पार्टी में एकता कपूर की मौजूदगी ने नागिन 7 में क्रिस्टल की खबरों को हवा दी। हालांकि ऑफिशियली अभी तक एकता कपूर की ओर से किसी भी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। फिलहाल बात करें क्रिस्टल डिसूजा के गोवा वेकेशन की तो आपको उनकी नई फोटोज कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।
Subscribe Now
Enroll for our free updates