Also Read
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में शिरकत करने के बाद कुशल टंडन अपने और गौहर खान के रिश्ते को लेकर काफी दिनो तक मीडिया में छाए रहे। इन दिनों वो एक बार फिर से सीरियल की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वो अपने सीरियल 'बेहद' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कुशल के साथ 'बेहद' के सेट पर एक हादसा हो गया। उन्होंने इस हादसे जुडी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। जिसे देखकर आप काफी हैरान हो जायेगे।
हुआ यूँ की 'बेहद' के सेट पर कुशाल अपने को-स्टार अनेरी वजानी को बचाने के चक्कर में खुद का ही हाथ जला बैठे। उनका हाथ काफी बुरी तरह से जल गया है। तस्वीरों से साफ़ हैं की हाथ जलने के बाद उनपर फफोले पड़ गए हैं। फिलहाल डॉक्टर ने कुशाल को आराम करने की सलाह दी है।
कुशाल अपने को-स्टार अनेरी वजानी के साथ 'बेहद' के सेट पर शूटिंग के दौरान बैठे हुए थे। ये दोनों कॉफी पीते हुए किसी टोपिक पर बात कर आरहे थे। इस दौरान पता नहीं कैसे कॉफी का मग अनेरी पर गिरने वाला था। लेकिन उस वक्त कुशल की नज़र उनपर पड़ गयी और उन्होंने एक रियल हीरो की तरह अनेरी पर कॉफी का मग गिरने से रोक दिया। जिसकी वजह से उनका हाथ काफी जल गया।
[इसे भी पढ़ें :क्यों कहा जाता हैं कपिल शर्मा को टेलीविज़न का शाहरुख़ खान?]कुशाल ने बताया कि कॉफी उनके चेहरे पर भी गिर सकती थी, लेकिन ये सिर्फ हाथ पर ही गिरी, क्योंकि भगवान उनके साथ थे।
उधर अनेरी ने कुशाल का धन्यवाद किया है। साथ ही कुशाल के जल्द ठीक होने की दुआ की है।
A photo posted by Aneri Vajani (@vajanianeri) on
इस शो में जेनिफर विंगेट नज़र आने वाली हैं और इस शो को देखकर यह लगता हैं की सीरियल उर्मिला मातोंडकर स्टारर 'प्यार तूने क्या किया' से काफी प्रेरित हैं