Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Kiran Dubey on her entry: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) के टीवी पर दस्तक देने में अब बहुत कम समय बचा है, ऐसे में एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी टीम सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को प्रमोट करने में लगे हुए हैं. एकता कपूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को हिट बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं. यही वजह है जो एकता कपूर ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की पुरानी कास्ट को वापस लाने में जी जान लगा दिया है. खबर है कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनको एकता कपूर ने भाव नहीं दिया है. इस लिस्ट में एक नाम किरण दुबे का भी है. इस बारे में बात करते हुए किरण दुबे ने कहा, मुझे अब तक भी एकता कपूर की तरफ से कोई फोन नहीं आया है. मैं भी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का हिस्सा रह चुकी हूं. हालांकि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की टीम मुझे भूल गई.
क्यों ले रही हैं एकता कपूर इतना बड़ा रिस्क?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को यादगार बनाना चाहती हैं. ऐसे में एकता सोचसमझकर टीम को चुनाव कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने जेनिफर विंगेट को भी शो में आने का न्योता दिया है. जेनिफर विंगेट एक बार फिर से तुलसी के साथ नजर आने वाली हैं. इस खबर ने फैंस का दिल ही खुश कर दिया है. हालांकि अब तक भी मेकर्स ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है. जेनिफर विंगेट का आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा.
जेनिफर विंगेट के अलावा इस हसीना के साथ भी जुड़ा सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का नाम
अगर सच में जेनिफर विंगेट की एंट्री हुई तो सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की रेटिंग सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. जेनिफर विंगेट से पहले मौनी रॉय का नाम भी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से जोड़ा गया था. दावा किया गया था कि मौनी रॉय की श्यामा तुलसी बनकर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एंट्री करेंगी. ये खबर सामने आते ही फैंस के बीच बवाल मच गया था. अब फैंस को सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मौनी रॉय और जेनिफर विंगेट को देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा.
Subscribe Now
Enroll for our free updates