Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo: सालों बाद फिर पलटा मारेगी तुलसी और मिहिर की जिंदगी, आएगा एक और भूचाल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में जल्द ही एक बड़ा बदलाव आने वाला है. इस बदलाव के बारे में जानकर एकता कपूर के शो के फैंस खुशी के मारे झूमने लग जाएंगे.

By: Shivani Duksh  |  Published: March 11, 2026 12:55 PM IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo: सालों बाद फिर पलटा मारेगी तुलसी और मिहिर की जिंदगी, आएगा एक और भूचाल
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo: सालों बाद फिर पलटा मारेगी तुलसी और मिहिर की जिंदगी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo: एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) के साथ लगातार एक्सपेरीमेंट कर रही हैं. कुछ समय पहले ही एकता कपूर ने बच्चों को बेड टच और गुड टच के बारे में सिखाया था. इसी बीच स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जल्द ही कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में जल्द ही मिहिर और तुलसी एक होने वाले हैं. इस बात का सबूत सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का लेटेस्ट प्रोमो है. कुछ समय पहले ही सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो में मिहिर और तुलसी के बीच की सारी गलतफहमियां दूर होती नजर आ रही हैं.

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मचने वाला है बवाल

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जल्द ही मिहिर तुलसी को लेने के लिए घर पहुंच जाएगा. वहीं तुलसी भी मिहिर के साथ रहने के लिए राजी हो जाएगी. तुलसी फटाफट अपना सामान पैक करेगी. तुलसी को अपने घर में आते देखकर मिहिर इमोशनल हो जाएगा. हालांकि इस बार तुलसी मिहिर के झांसे में नहीं आने वाली है, जल्द ही सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में तुलसी मिहिर का सामना करेगी. इस दौरान तुलसी मिहिर को खूब जलील करेगी. तुलसी दावा करेगी कि वो केवल अपने बच्चों के लिए शांति निकेतन आ रही है. वहीं मिहिर तुलसी को दोबारा हासिल करने की कसम खाने वाला है.

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आशिक बनेगा मिहिर

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर तुलसी को अपने साथ लेकर आ जाएगा. घर आने के बाद मिहिर तुलसी को मनाना शुरू करेगा. एक आशिक की तरह मिहिर तुलसी के आगे पीछे नाचने वाला है. मिहिर साबित कर देगा कि वो कभी भी नॉयना के करीब नहीं गया और न ही उसे पसंद किया. मिहिर की हरकतें देखकर तुलसी जल्द ही पसीज जाएगी. तुलसी मिहिर को अपने कमरे के साथ साथ जिंदगी में भी जगह देगी. हालांकि ये मंजर देखने के लिए मिहिर को बहुत मेहनत करनी होगी. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…