स्मृति ईरानी, (Smriti Irani) अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) इस समय धमाल मचा रहा है. बीते कई महीनों से इस शो ने टीआरपी में टॉप 3 में अपनी जगह बनाई हुई है. शो की कहानी में इस समय दिलचस्प देखने को मिल रही है. मेकर्स सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी को और भी मजेदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर के इस शो ने एक तगड़ा रिकॉर्ड बना डाला है. ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो बीते 25 सालों में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने अपने 2000 एपिसोड पूरे कर डाले हैं. ये माइलस्टोन हासिल करते ही सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कर्ताधर्ता एकता कपूर खुशी के मारे झूम उठी हैं. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा, सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' मेरे लिए केवल एक शो नहीं है. इस शो ने इंडिया की कई जनरेशन्स को यादें दी हैं. 25 साल बाद सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने अपने 2000 एपिसोड्स का सफर पूरा किया है. इससे पता चलता है कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लोग कितना प्यार करते हैं.
इमोशनल हुईं एकता कपूर
एकता कपूर ने आगे कहा, सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) के साथ लोगों के इमोशन्स जुड़े हुए हैं. फैंस को शो की कहानी पसंद आ रही है. मुझे लगता है कि अगर आप अपनी ऑडियंस के साथ ऑेस्ट रहतेहैं तो आपका शो हिट ही रहेगा. आपके शो की कहानी फैंस के दिलों तक जाने का रास्ता खोज ही निकालेगी. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' आज भी घर घर जाना जाता है. हमारे शो के साथ साथ राइटर्स टेक्निशियन और पार्टनर्स भी ग्रो कर रहे हैं.
TRENDING NOW
टीआरपी में बवाल मचा रहा है सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'
हाल ही में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में 6 साल लंबा लीप देखने को मिला था. लीप आते ही तुलसी और मिहिर अलग हो गए थे. ऐसा होते ही सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की रेटिंग सातवें आसमान पर पहुंच गई थी. रातों रात सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने टीआरपी में अनुपमा को पछाड़ डाला था.
Subscribe Now
Enroll for our free updates