जल्द ही लगेगा Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi पर ताला? वजह जानकर फैंस को लगेगा सदमा

Smriti Irani Show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi to off air: खबर आ रही है कि स्मृति ईरानी का सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जल्द ही बंद होने वाला है. ये खबर जानकर स्मृति ईरानी के फैंस को सदमा लग जाएगा.

By: Shivani Duksh  |  Published: October 29, 2025 7:45 AM IST

जल्द ही लगेगा Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi पर ताला? वजह जानकर फैंस को लगेगा सदमा

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) इस समय टीआरपी में धमाल मचा रहा है. इस शो ने इस समय अनुपमा की हालत खराब कर रखी है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' बीते कई हफ्तों से नंबर 2 पर अपनी जगह बनाए हुए है. इसी बीच सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' पर जल्द ही ताला लगने वाला है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के एक फैन पेज ने दावा किया है कि जनवरी में स्मृति ईशानी के शो पर ताला लगा दिया जाएगा.

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से खुश हीं हैं एकता कपूर?

बता दें जनवरी में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 200 एपिसोड पूरे हो जाएंगे. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के शुरू होने से पहले ही दावा किया गया था कि ये शो केवल 200 एपिसोड लेकर ही दस्तक देने वाला है. वहीं एकता कपूर ने कहा था कि अगर शो ने अच्छा परफॉर्म किया तो वो एपिसोड आगे बढ़ाने के बारे में भी सोच सकती हैं. लगता है कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की सफलता से एकता कपूर खास खुश नहीं हैं. यही वजह है जो उन्होंने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को बंद करने का फैसला किया है.

TRENDING NOW

View this post on Instagram

A post shared by crazy4tv (@crazy4tv)

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के फैंस के बीच मची खलबली

इस खबर ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के फैंस के बीच खलबली मचा दी है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि कुछ समय में ही सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को फैंस नहीं देख पाएंगे, हालांकि अब तक भी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के मेकर्स ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है. ऐसे में सच जानने के लिए सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा.