Latest Top Viral 5 TV Actress Looks: : टीवी जगत में ग्लैमरस हसीनाओं की कोई कमी नहीं है। टीवी अदाकाराएं शानदार आउटफिट्स में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। इस हफ्ते भी कई टीवी अदाकाराओं ने अपने हॉट लुक्स के जरिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं। इस लिस्ट में हिना खान, सुरभि चंदना और मौनी रॉय जैसी अदाकाराओं के नाम शामिल हैं। Also Read - Kundali Bhagya Spoiler Alert: प्रीता के दामन से मर्डर का दाग मिटाने के लिए जमीन-आसमान एक करेगा करण, माहिरा को लगेगा झटका
हिना खान (Hina Khan)
टीवी अदाकारा हिना खान मालदीव से वेकेशन मना कर वापस आ चुकी हैं। वेकेशन खत्म होने के बाद हिना खान अपने एक से बढ़कर एक लुक फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। कुछ समय पहले ही हिना खान ने अपना लेटेस्ट बिकिनी लुक फैंस के साथ साझा किया है। इन तस्वीरों में हिना खान व्हाइट एंड ब्लू कलर की बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। खुद को धूप से बचाने के लिए हिना खान ने स्टाइलिश हैट कैरी की है। Also Read - Kundali Bhagya एक्ट्रेस Shraddha Arya की बोल्ड पोल्का ड्रेस ने मचाया तहलका, फैंस ने कहा ‘उफ तौबा...’
सृति झा (Sriti Jha)
सीरियल कुमकुम भाग्य स्टार सृति झा भी स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। सृति झा कई बार बेहद शानदार लुक्स में नजर आ चुकी सृति झा बेहद शानदार फिगर की मालकिन हैं। अक्सर सृति झा अपने आउटफिट्स में अपनी फिगर फ्लॉन्ट करती हैं। कुछ समय पहले ही सृति झा ने एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में सृति झा पिंक व्हाइट कलर के आउटफिट में पोज देती दिख रही हैं। Also Read - Kundali Bhagya Spoiler Alert: पूरे लूथरा परिवार का सफाया करने के लिए शैतानी दिमाग चलाएगी शर्लिन, महेश की वजह से बुरा फंसेगा पृथ्वी
मौनी रॉय (Mouni Roy)
शादी की अफवाहों के बीच मौनी रॉय सोशल मीडिया पर कहर बरपा रही हैं। इस हफ्ते मौनी रॉय कई स्टाइलिश लुक में नजर आईं। मौनी रॉय के ग्लैमर लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। कुछ समय पहले ही मौनी रॉय ने अपनी एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में मौनी रॉय ब्लैक कलर के आउटफिट में टशन दिखा रही हैं। मौनी रॉय के इस बोल्ड अवतार ने फैंस की नींद उड़ा दी है।
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)
जहां एक तरफ टीवी अदाकाराएं अपने हुस्न की बिजलियां गिरा रही हैं तो वहीं सुरभि चंदना एक बॉक्सर बन बैठी हैं। सुरभि चंदना को बॉक्सिंग करने का चस्का लग गया है। सुरभि चंदना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुरभि चंदना ब्लैक कलर के बोल्ड आउटफिट में तस्वीर क्लिक करवा रही हैं। इससे पहले सुरभि चंदना को फैंस ने इस अंदाज में नहीं देखा है।
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)
सीरियल कुंडली भाग्य में नजर आ रहीं श्रद्धा आर्या ने भी इस हफ्ते अपना बाइकर लुक दिखाया है। श्रद्धा आर्या हाल ही में मुंबई की सड़कों पर बाइक चलाने निकली थीं। इस दौरान श्रद्धा आर्या की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। श्रद्धा आर्या इस दौरान ब्लैक कलर के बोल्ड आउटफिट में अपनी कमरिया फ्लॉन्ट करती दिखी।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...