Laughter Chefs Season 3 Cast: टीवी की दुनिया में वैसे तो कई चर्चित रियलिटी शो हैं, लेकिन कुछ ही शोज ऐसे हैं, जो दर्शकों के दिलों को जीत पाते हैं. उन्हीं में से एक कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स (Laughter Chefs) भी है, जिसके अब तक 2 सीजन आ चुके हैं और अब तीसरा सीजन एक बार फिर से टीवी की दुनिया में हंसी के साथ-साथ स्वाद का तड़का लगाने के लिए तैयार है. लाफ्टर शेफ्स 3 (Laughter Chefs Season 3) आज यानी 22 नवंबर 2025 से शुरू हो चुका है. इस बार शो में कॉमेडी और कुकिंग का संगम और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि कई नए और पुराने सेलेब्स किचन में अपना हुनर दिखाने आ गए हैं. तो चलिए जानते हैं शो (Laughter Chefs 3) में इस बार कौन-कौन से चेहरे कॉमेडी के साथ टेस्ट का तड़का लगाते नजर आएंगे.
कौन-कौन पकाएगा हंसी के पकवान?
लाफ्टर शेफ्स का तीसरा सीजन (Laughter Chefs 3) कई चर्चित सितारों के लिए कुकिंग और कॉमेडी में डेब्यू लेकर आया है. इस बार नए कलाकारों की लिस्ट काफी दमदार है, जिसमें नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश और पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इनके अलावा एक्ट्रेस ईशा सिंह, ईशा मालवीय और टीवी की प्यारी जोड़ी गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी भी पहली बार शो की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे. इन नए चेहरों को किचन में देखना काफी मजेदार होगा.
View this post on Instagram
पुराने धुरंधर भी हैं वापसी को तैयार
दर्शकों की डिमांड पर इस सीजन में कई लोकप्रिय कलाकार फिर से वापसी कर रहे हैं, जो पिछले सीजन में भी नजर आए थे. पुराने कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बिग बॉस फेम एली गोनी, कॉमेडी किंग कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह की जोड़ी शामिल है. साथ ही इंटरनेट सेंसेशन एल्विश यादव, बिग बॉस के पुराने दुश्मन अभिषेक कुमार-समर्थ जुरेल, सोशल मीडिया क्वीन जन्नत जुबैर और पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.
View this post on Instagram
कब और कहां देखें Laughter Chefs 3?
कलर्स टीवी का ये मजेदार शो 22 नवंबर 2025 से शुरू हो चुका है, जिसे आप हर वीकएंड रात 9 से 9:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. शो में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह होस्ट के रूप में नजर आएंगी, जो अपनी हाजिरजवाबी से माहौल को हल्का करेंगी, वहीं जाने-माने शेफ हरपाल सिंह प्रतियोगियों का मार्गदर्शन करते दिखेंगे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates