बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स से जुड़े सीक्रेट्स सुनने के बाद फैंस भी हैरान रह जाते हैं। जैसे-जैसे ये शो फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है, वैसे-वैसे शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। फिलहाल शो को अपनी पहली फाइनलिस्ट मिल चुकी हैं, जो पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) हैं। शो शुरू होने के बाद से ही लगातार विवादों में घिरा हुआ है। बीते कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि 'लॉक अप' में जानी-मानी अदाकारा गहना वशिष्ठ (Gehna Vasisht) की एंट्री होगी। हालांकि अब शो में गहना की एंट्री नहीं होगी और इसके लिए एक्ट्रेस ने लॉक अप की प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने बताया कि शो के लिए उन्हें साइन कर लिया था लेकिन बाद में मेकर्स ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को अचानक कैंसिल कर दिया।
रातों रात मेकर्स ने गहना वशिष्ठ का कॉन्ट्रैक्ट किया रद्द
अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार गहना वशिष्ठ ने शो की निर्माता एकता कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस को इस शो में हिस्सा लेने के लिए लगभग 4 महीने साइन कर लिया गया था लेकिन बाद में उनका किसी कारण कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया। गहना ने यह भी बताया कि शो में हिस्सा लेने के लिए उनका प्रोमो भी शूट किया था। इस शो के लिए उन्हें हर एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपये मिलने वाले थे। इस शो के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक एक्ट्रेस किसी और प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर सकती थी और इसी वजह से उनके 4 महीने भी बर्बाद हुए।
बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं कंगना रनौत
'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में कंगना रनौत ने खुद से जुड़ा एक राज सबके भी खोला। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके शहर में एक लड़का था, जो उनसे कुछ साल बड़ा था। एक बार उसने में मुझे गलत तरीके से छुआ था। हालांकि उस दौरान कंगना रनौत ज्यादा बड़ी नहीं थीं, तो उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।