Jay Bhanushali Latest Post: टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. दावा है कि दोनों का तलाक हो गया है, जिस वजह से जय और माही के फैंस काफी निराश है, लेकिन अब तक जय और माही ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. फैंस अब कपल के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इन खबरों के बीच जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस हैरान हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस थोड़ा कंफ्यूज हो गए हैं. आइए आपको वीडियो दिखाते हैं.
जय भानुशाली के पोस्ट पर माही विज का कमेंट
जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने अपने तलाक की खबरों के बीच एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपनी क्यूट बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. इस वीडियो में जय और तारा दोनों ही घर में हैं और मस्ती कर रहे हैं. इस वीडियो में तारा एक अलमारी पर चढ़कर डांस कर रही हैं और जय कैमरे की ओर देखकर अपना मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में जय ने लिखा है, 'जब पापा बच्चे के साथ अकेले हो तो ऐसा होना स्वाभाविक है.' इस वीडियो पर माही विज (Mahhi Vij) ने कमेंट किया है, जिस पर फैंस की निगाहें पड़ गई हैं. इस पोस्ट पर माही विज ने कमेंट में लिखा, 'तारा सबसे क्यूट है.' सोशल मीडिया पर जय का पोस्ट और माही विज का कमेंट फैंस के बीच वायरल हो रहा है. इस पोस्ट को देखकर फैंस मान रहे हैं कि शायद दोनों के बीच सब कुछ ठीक है, लेकिन कई फैंस सिर्फ तारा के लिए कमेंट देखकर थोड़ा कन्फ्यूज हो गए हैं.
TRENDING NOW
देखें पोस्ट
लखनऊ में हैं माही विज
बता दें कि माही विज टीवी की दुनिया में लंबे समय बाद कदम रख चुकी हैं. इन दिनों वह लखनऊ में हैं और वहां पर अपने नए शो की शूटिंग कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि माही ने जय से अलग होने के बाद ही फिर से काम करने की सोची थी. माही और जय का तलाक हो चुका है. दोनों का तलाक जुलाई में हुआ था और दोनों की तरफ से बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला हो चुका है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
