Read Latest TV News: शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) स्टारर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) किसी ना किसी वजह के चलते लगातार सुर्खियों में छाया रहता है। कभी इस सीरियल के लीड कलाकार खबरों का हिस्सा बनते है तो कभी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के सह-कलाकार भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए नजर आते है। बात की जाए इस सीरियल में मोहसिन खान के किरदार कार्तिक की चाची का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा एस रायजादा की तो उनका लेटेस्ट मेकओवर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। शिल्पा एस रायजादा ने अपनी नई तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीकेंड शिल्पा एस रायजादा (Shilpa S Raizada) ने अपनी खास दोस्त के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाया और इसी बीच उन्होंने अपने बालों को रंगवाने का भी फैसला ले लिया। अपनी नई तस्वीरों को शेयर करते हुए शिल्पा एस रायजादा ने कैप्शन में लिखा है कि ‘हैप्पी मोड ऑन।’
(इसे भी पढ़ें- Pankhuri Awasthy से पहले ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कह चुके है ये 12 कलाकार, टीआरपी में नहीं आई कोई गिरावट)
नीचे देखें शिल्पा एस रायजादा की लेटेस्ट तस्वीरें...
जल्द आएगा सीरियल में लीप
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस सीरियल के दर्शकों का बड़ा झटका भी लगने वाला है। खबरों की माने तो लीप आने के साथ ही साथ इस सीरियल में नायरा की मौत भी हो जाएगी।
(इसे भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: एक बार फिर से दूर हो जाएंगे कार्तिक-नायरा, फैंस को लगने वाला है तगड़ा झटका)
लव-कुश को सपोर्ट कर रहा है पूरा परिवार
नायरा (Shivangi Joshi) को लव और कुश की सच्चाई पता चल चुकी है, लेकिन उसके अलावा बाकी सभी लोग लव-कुश का साथ दे रहे है। नायरा को छोड़कर पूरे गोयनका परिवार को लग रहा है कि लव-कुश निर्दोष है और वह उन्हें बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। वहीं शिल्पा एस रायजादा का किरदार सुरेखा ने तो अपने बेटों (लव-कुश) के खिलाफ कुछ सुनने से ही मना कर दिया है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की सुरेखा का मेकओवर कैसा लगा?
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates