Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert: पल्लवी से अपने प्यार का इजहार करेगा राघव, मांगेगा हर गलती की माफी

Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert 21 May 2021 Episode No 82: सीरियल मेहंदी है रचने वाली (Mehndi Hai Rachne Waali) में राघव, पल्लवी से अपने प्यार का इजहार करने वाला है।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 21, 2021 2:38 PM IST

Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert 21 May 2021 Episode No 82: सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ (Mehndi Hai Rachne Waali) की पल्लवी अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। राघव के साथ शादी करने की वजह से पल्लवी के परिवार ने उससे मुंह मोड़ लिया है। ये बात पल्लवी को अंदर ही अंदर खाए जा रही है। वहीं दूसरी तरफ राघव को पता लग चुका है कि पल्लवी (Shivangi Khedkar) बेकसूर है। ऐसे में राघव को भी पल्लवी का हालत पर अफसोस हो रहा है।

सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ में अब तक आपने देखा, राघव खुद से वादा करता है कि वो पल्लवी के लिए खुद को बदल देगा। राघव खुद से कहता है कि वो एक अच्छा पति बनकर दिखाएगा। राघव बीमार पल्लवी का बहुत ख्याल रखता है। राघव पल्लवी को खुश करने के लिए ब्रेकफास्ट में मराठी डिशज बनवाता है। मराठी खाना देखकर पल्लवी ब्रेकफास्ट करने से इनकार कर देती है।

सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली में आगे पल्लवी फैसला करती है कि वो राघव के घर को छोड़कर कोल्हापुर चली जाएगी। अम्मा और राघव के लाख मना करने पर भी पल्लवी नहीं रुकती है। ऐसे में राघव पल्लवी का पीछा करती है। सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ के आने वाले एपिसोड में राघव कुछ ऐसा करने वाला है जिसकी वजह से पल्लवी उसकी जिंदगी में वापस आ जाएगी।

सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ के आगामी एपिसोड में आप देखेंगे, राघव (Sai Ketan Rao) पल्लवी (Pallavi) का रास्ता रोक लेगा। इस दौरान राघव खुलासा करेगा कि वो पल्लवी को पसंद करने लगा है। राघव बताएगा कि वो पल्लवी की जिंदगी खुशियों से भरना चाहता है। ये बात सुनकर पल्लवी हैरान रह जाएगी।

देखें सीरियल 'मेहंदी है रचने वाली' का प्रोमो-

View this post on Instagram

A post shared by Anttal (@raghvi_shivi_fc)

इतना ही नहीं राघव पल्लवी से अपनी गलतियों की माफी भी मांगेगा। राघव पल्लवी को उसके पहले पति का भी वास्ता देगा। ऐसे में पल्लवी राघव के साथ वापस चलने को तैयार हो जाएगी। इतना सब होने के बाद भी पल्लवी राघव को माफ नहीं करेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ में राघव कैसे पल्लवी का दिल जीतेगा।