Mehndi Hai Rachne Wali Spoiler Alert: रात के अंधेरे में राघव को डराएगी पल्लवी, पंच मार मारकर करेगी डॉन की हालत खराब

Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert 26 May 2021 Episode No 87: सीरियल मेहंदी है रचने वाली (Mehndi Hai Rachne Waali) में पल्लवी राघव को बुरी तरह डराने वाली है।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 26, 2021 4:32 PM IST

Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert 26 May 2021 Episode No 87: सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ (Mehndi Hai Rachne Waali) की कहानी पूरी तरह से बदल गई है। नफरत से शुरू हुई इस कहानी में अब प्यार के रंग भरने लगे हैं। राघव जान चुका है कि वो पल्लवी पल्लवी (Pallavi) को गलत समझ रहा है। सच सामने आने के बाद राघव पश्चाताप की आग में जल रहा है। ऐसे में राघव, पल्लवी (Shivangi Khedkar) को मनाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है।

सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ में अब तक आपने देखा, राघव (Sai Ketan Rao) पल्लवी के परिवार को मनाने पहुंच जाता है। इतना ही नहीं राघव (Raghav) घर जमाई बनने के लिए हामी भर देता है। जिसके बाद पल्लवी स्विमिंग पूल में गिर जाती है। राघव पानी में डूब रही पल्लवी की जान बचाता है। इस दौरान राघव और पल्लवी एक साथ कुछ शानदार रोमांटिक पल बिताते हैं।

सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ में पल्लवी कुछ ऐसा करने वाली है जिसे देखकर राघव के होश उड़ने वाले हैं। पल्लवी की हरकतें देखकर राघव उससे डरने लग जाएगा। सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ के आने वाले एपिसोड में पल्लवी राघव की पिटाई करने वाली है। सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ के आगामी एपिसोड में आप देखेंगे कि, राघव पल्लवी को लेकर अपने घर आ जाएगा।

परिवार की वजह से राघव और पल्लवी को एक ही कमरे में रात गुजारनी पड़ जाएगी। इस दौरान राघव पल्लवी को समझा देगा कि वो अपने बेड को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला है। पल्लवी चाहे तो उसके साथ सो सकती है। मजबूरी में पल्लवी कमरे से बाहर नहीं जा पाती है। रात को सोते समय पल्लवी नींद में बातें करने लग जाएगी। राघव, पल्लवी को जगाने की कोशिश करेगा।

देखें सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ का प्रोमो-

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

इसी बीच पल्लवी, राघव की गर्दन पकड़ लेगी। इतना ही नहीं पल्लवी राघव को घूंसा मारकर गिरा देगी। पल्लवी की ये हालत देखकर राघव घबरा जाएगा। पल्लवी के इस ड्रामे को देखकर आपको फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की दीपिका पादुकोण की याद आ जाएगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि राघव पल्लवी से बचने के लिए क्या कदम उठाने वाला है।