Mehndi Hai Rachne Wali Spoiler Alert: कीर्ति के जन्मदिन पर मिटेंगी राघव-पल्लवी के बीच की दूरियां, अम्मा की मेहनत लाएगी रंग

Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert 28 May 2021 Episode No 89: सीरियल मेहंदी है रचने वाली (Mehndi Hai Rachne Waali) में अम्मा की वजह से राघव और पल्लवी के प्यार की नई शुरूआत होने वाली है।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 28, 2021 2:58 PM IST

Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert 28 May 2021 Episode No 89: स्टार प्लस के नए टीवी सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ (Mehndi Hai Rachne Waali) में अब राघव और पल्लवी की जिंदगी बदलने लगी है। हमेशा खतरो से खेलने वाला राघव (Sai Ketan Rao) अब अपनी पत्नी को मनाने में जुटा हुआ है। अपनी एक गलती को सुधारने के लिए राघव ने जमीन आसमान एक कर दिया है। राघव, पल्लवी (Pallavi) की जिंदगी खुशियों से भरना चाहता है। वहीं पल्लवी भी अब धीरे धीरे राघव को समझने लगी है।

सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ में अब तक आपने देखा, राघव (Raghav),पल्लवी की जान बचाता है। जिसके बाद राघव, पल्लवी के परिवार की परेशानियों को हल करने की कोशिश करता है। राघव को अपने घर में देखकर पल्लवी के पिता उसकी बहुत बेज्जती करते हैं। इतना ही नहीं पल्लवी (Shivangi Khedkar) की मां तो गुस्से में राघव को एक जोरदार तमाचा भी जड़ देती है।

गुस्से में राघव देशमुख हाउस से चला जाता है। राघव, अपने वकील की मदद से पल्लवी के घर को सील होने से बचा लेता है। इतना ही नहीं राघव अब पल्लवी के बिजनेस को बचाने के लिए भी बड़ा कदम उठाने वाला है। सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि 15 करोड़ का नुकसान उठाकर राघव पल्लवी के बिजनेस को बचाएगा। बाद में राघव, पल्लवी के पूरे परिवार को लेकर अपने घर आ जाएगा। मां को अपनी आंखों के सामने देखकर पल्लवी फूट-फूटकर रो पड़ेगी।

राघव और पल्लवी को मिलाने के लिए अम्मा खेलेगी खेल
राघव और पल्लवी की दूरियां कम करने के लिए अम्मा एक नया खेल खेलने वाली है। अम्मा, पल्लवी को कीर्ति के जन्मदिन पार्टी की जिम्मेदारी पल्लवी को दे देगी। इस दौरान अम्मा बताएगी कि कीर्ति का ये जन्मदिन बेहद खास है क्योंकि सालों बाद राघव अपने परिवार के साथ इस दिन को सेलीब्रेट करेगा। पल्लवी, कीर्ति के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन करेगी।

देखें सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ का प्रोमो-

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

पल्लवी की मेहनत राघव को इंप्रेस कर जाएगी। राघव को यकीन होने लगेगा कि पल्लवी उसके परिवार में काफी घुलमिल गई है। ये बात जानकर राघव बहुत खुश हो जाएगा। पार्टी के दौरान राघव और पल्लवी को साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टी के दौरान कीर्ति, राघव की मुलाकात अपने बॉयफ्रेंड सन्नी से भी करवाने वाली है।