Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert: राघव को खून की उल्टी करते देखकर उड़ेंगे पल्लवी के होश, लॉयन की होगी वापसी

Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert 29 May 2021 Episode No 90: सीरियल मेहंदी है रचने वाली (Mehndi Hai Rachne Waali) में राघव की जान खतरे में पड़ने वाली है।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 29, 2021 12:21 PM IST

Mehndi Hai Rachne Waali Spoiler Alert 29 May 2021 Episode No 90: टीवी सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ (Mehndi Hai Rachne Waali) में अब राघव (Sai Ketan Rao) और पल्लवी की खट्टी मीठी नोकझोंक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। राघव को परेशान करने के लिए एक्सर पल्लवी कोई न कोई काम करती रहती है। वहीं राघव पल्लवी से प्यार करने लगा है। राघव पल्लवी (Pallavi) की जिंदगी खुशियों से भरना चाहता है।

सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ में अब तक आपने देखा, राघव (Raghav) पल्लवी की ख्वाहिश पूरी करने में जुट जाता है। इन सब बातों से बेफिक्र पल्लवी, राघव को सबक सिखाने के बारे में सोचती है। पल्लवी, राघव के लिए खाना बनाती है। इस खाने में पल्लवी ढ़ेर सारी मिर्ची डाल देती है। इतना ही नहीं पल्लवी बड़े ही प्यार से राघव को मिर्ची वाला खाना खिलाती है।

पल्लवी का प्यार देखकर राघव इनकार नहीं कर पाता है। बिना कुछ कहे राघव पल्लवी (Shivangi Khedkar) का खाना खा लेता है। पल्लवी के इस मजाक की वजह से राघव की जिंदगी खतरे में पड़ने वाली है। सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि खाना खाते समय राघव के आंसू निकल आएंगे।

पल्लवी को इस बात का अंदाजा नहीं है कि राघव को मिर्ची से एलर्जी है। खाना खाते ही राघव की तबियत बिगड़ जाएगी। राघव को सांस लेने में दिक्कत होने लगेगी। राघव की हालत खराब होते देखकर पल्लवी घबरा जाएगी। इसी बीच राघव को खून की उल्टी होगी। खून देखकर पल्लवी के होश उड़ जाएंगे। जिसके बाद पल्लवी, राघव का ख्याल रखेगी।

देखें सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ का प्रोमो-

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

पल्लवी पूरी रात राघव की देखभाल करेगी। वहीं दूसरी तरफ राघव का दुश्मन लॉयन एक बार फिर लौट आएगा। लॉयन पहचान बदलकर राघव के घर में लौट आएगा। लॉयन किसी भी हालत में राघव की जान लेना चाहता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि लॉयन के आने से पल्लवी और राघव की जिंदगी में कौन सा नया तूफान आएगा।