कसौटी जिंदगी के: मिस्टर बजाज की एंट्री वाले प्रोमो को देखकर भड़के फैंस, कहा ‘हमें किसी का इंतजार...’

लोगों के रिएक्शन से साफ पता चल रहा है कि वह मिस्टर बजाज को इतनी जल्दी इस शो में नहीं देखना चाहते है....

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: June 3, 2019 4:53 PM IST

कसौटी जिंदगी के में जहां कोमोलिका की मौत हो चुकी है वहीं उसका भाई रोनित अपनी बहन का बदला लेने की कसम खा चुका है। बीते एपिसोड में ही देखा गया है कि रोनित कुछ गुंडों की मदद से प्रेरणा को किडनैप कर लेता है। जहां प्रेरणा और अनुराग की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है वहीं जल्द ही इस सीरियल में मिस्टर बजाज की भी एंट्री होने वाली है।

कुछ देर पहले ही निर्माताओं ने इस सीरियल का नया प्रोमो रिलीज किया है। सामने आए इस प्रोमो में प्रेरणा और अनुराग शादी के मंडप पर बैठे हुए नजर आ रहे है और दोनों एक दूसरे से सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करते हुए दिख रहे है। इनकी शादी के बीच ही बासु मेनशन में मिस्टर बजाज की एंट्री भी हो जाती है। खैर इस प्रोमो में मिस्टर बजाज की शक्ल तो नहीं दिखाई गई है, लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस रोल को करण सिंह ग्रोवर ही निभाने वाले है।

(इसे भी पढ़ें- कसौटी जिंदगी के प्रोमो: अनुराग-प्रेरणा की शादीशुदा जिंदगी में जहर घोलने आ रहा है मिस्टर बजाज, ऐसी होगी एंट्री)

जहां लोग करण को मिस्टर बजाज के रोल में देखने के लिए बेताब है, वहीं इस प्रोमो को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल लोगों का कहना है कि अभी-अभी तो कोमोलिका इनकी जिंदगी से बाहर गई है, ऐसे में मिस्टर बजाज की एंट्री ज्यादा ही जल्दी हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें मिस्टर बजाज का इंतजार नहीं है क्योंकि वह अनुराग और प्रेरणा को ही साथ देखना चाहते है।

नीचे देखें 'कसौटी जिंदगी के' के नए प्रोमो की झलक...

(इसे भी पढ़ें- कसौटी जिंदगी के: इस दिन से शुरु होगी मिस्टर बजाज के ट्रैक की शूटिंग, स्विट्जरलैंड में जबरदस्त लोकेशन की तलाश में है टीम)

नीचे देखिए किस तरह से लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे है?

वापस आएगी कोमोलिका

जहां लोग मिस्टर बजाज की एंट्री से इतना परेशान दिख रहे है वहीं हम सभी से कहना चाहेंगे कि हिना खान ने इस सीरियल से कुछ महीनों का ही ब्रेक लिया है। इससे साफ है कि वह वापस इस सीरियल में कोमोलिका के किरदार में जरुर नजर आएंगी। जी हां खुद हिना ने ही इस सीरियल की फेयरवेल पार्टी के बाद लाइव इंटरेक्शन के जरिए खुलासा किया था कि वह जल्द ही इस सीरियल में वापसी करेंगी। वैसे आपको कसौटी का प्रोमो कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में हमें जरुर बताइएगा।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...