कपिल शर्मा के शो में जाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी नहीं हैं कंफर्टेबल

कपिल शर्मा के शो के दीवानी सारे लोग हैं उसी शो में स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी ने आने से मना कर दिया हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: September 30, 2016 3:46 PM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ ने देश के दर्शकों को तो अपना फैन बना ही दिया हैं, बल्कि विदेश के दर्शक भी इस शो के दीवाने हैं।कई जाने मोन सेलिब्रिटीज भी कपिल की गुदगुदाने वाली कॉमेडी के मुरीद हैं, यही वजह है कि हर बड़ा स्टार कॉमेडी नाइट्स को अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए एक खास प्लेटफॉर्म मानता है। लेकिन इस खबर से आपके होश उड़ने वाले हैं, अजी जिस कपिल शर्मा के शो के दीवानी सारे लोग हैं उसी शो में स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी ने आने से मना कर दिया हैं।[इसे भी पढ़े: HOTNESS ALERT! सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का मेकओवर]

कपिल शर्मा काफी समय से एम.एस.धोनी को शो पर बुलाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन धोनी शो में आने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। यहां तक कि वो अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म 'एम.एस.धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रमोशन के लिए भी कपिल के शो पर जाने को तैयार नहीं हैं। फिर भी कपिल की टीम धोनी को मनाने में जुटी है लेकिन धोनी ने इस शो का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। कपिल की टीम धोनी को मनाने में जुटी है लेकिन धोनी ने इस शो का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। वैसे, कपिल का शो किसी भी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म माना जाता है। यही वजह है कि सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कई बड़े सेलिब्रिटीज भी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर जाने से चूकते नहीं।[इसे भी पढ़े: कौन होगा सनी लिओनी का हीरो? तिवारी या विभूति]

वैस सब जानते हैं कि कैप्टन धोनी आमतौर पर मीडिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं। ऐसे में धोनी का इस तरह से उनको मना करना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। अब उनके इनकार के पीछे क्या वजह है ये तो साफ जाहिर नहीं है लेकिन हो सकता है कि तनिष्ठा की तरह धोनी भी इस तरह के शो के कंटेन्ट को लेकर कंफर्टेबल न हों।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हो गई हैं। फिल्म को सफल बनाने के लिए यह फिल्म 60 देशों के 4500 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ की गई हैं।