करिश्मा तन्ना के बाद 'नागिन 3' में होगी इस हसीना की एंट्री, फैंस को मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज

शो में बेला की बहन जूही की होगी धमाकेदार एंट्री..

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: March 4, 2019 4:32 PM IST

एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। यही वजह है कि शो अभी भी टीआरपी लिस्ट में टॉप 3 में बना हुआ है, लेकिन लगता है कि शो के मेकर्स इस टीआरपी से भी खुश नही हैं। तभी वो लगतार शो में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स का तड़का देखने को मिल रहा है। कभी कभी तो ट्विस्ट को डोज इतना भी ज्यादा हो जाता है कि कहानी में आगे क्या होगा। अभी हील ही में शो में करिश्मा तन्ना की एंट्री हुआ है जो कि रूही बन कर बेला के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है।

अगर आपको लगता है कि ड्रामे का यह तगड़ा डोज यहीं खत्म होने वाला है तो आप गलत सोच रहे हैं। आने वाले एपिसोज में आपको एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि, शो में मेकर्स करिश्मा के बाद अब एक और हसीना की एंट्री करवाने वाले हैं।

'नागिन 3' के महाशिवरात्रि स्पेशल प्रोमो को देखकर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा ‘आखिर क्यों कर रहे हो हमें कन्फ्यूज?’

आपको बता दें, यह हसीना कोई और नहीं बल्कि रूपाली प्रकाश है। आपने रुपाली को बेला की बहन जूही के रूप में देखा है। शो में उनकी एंट्री अली गोनी के साथ हुई था जो कि एक गिद्द बने थे। उस समय जूही को कुछ ही एपिसोड में देख गया था। ऐसे में मेकर्स अब दोबारा उनकी एंट्री शो में करवाने जा रहा हैं।

देखें कौन हैं रूपाली प्रकाश-

अरे ये क्या! बेला को छोड़ माहिर नकली रूही से लेगा सात फेरे, अब क्या करेगी नागरानी

अगर बात की जाए शो कहानी को तो आपने पिछले एपिसोड में देखा कि रूही माहिर से शादी करना चाहती है। जिसको बेला सही समय पर आ कर रोक देती है, लेकिन बेला की मुश्किलें अभी आसान नहीं होने वाली है। ऐसे में हो सकता है कि जूही के शो में आने से बेला को ठोड़ी सी मदद मिल जाए। बहरहाल, 'नागिन 3' की कहानी में जो भी हो लेकिन इतना तो तय है कि दर्शकों को काफी मजा आने वाला है। खैर, आप नागिन 3 के अगले ट्विस्ट को दखने के लिए कितने उत्सुक हैं कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...