Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो में धांसू एंट्री लेगी 'नागिन 6' की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, पहले दिन ही करेगी हंगामा?

Naagin 6 Actress In Bigg Boss OTT 3: टीवी सीरियल नागिन 6 की एक एक्ट्रेस को बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। दावा है कि वह एक्ट्रेस शो के लिए लॉक हो गई है। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

WrittenBy
By: Kavita | Published: June 15, 2024 3:46 PM IST

Poulomi Polo Das Will Enter In Bigg Boss OTT 3: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का आगाज होने ही वाला है। इस रियलिटी शो की शुरुआत 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर होने वाली है, जिसे इस बार अनिल कपूर होस्ट करेंगे। इस बार लोगों को ये शो देखने के लिए जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। अनिल कपूर पहली बार बिग बॉस से जुड़ रहे हैं। ऐसे में ये सीजन काफी ज्यादा झक्कास होने वाला है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जिन्हें मेकर्स ने इस सीजन के लिए अप्रोच किया है। इस लिस्ट में कई बिग सेलेब्स का नाम भी शामिल है, जिसमें मीका सिंह, अंशुला कपूर और जॉर्जिया एंड्रियानी शामिल है। वहीं, अब नागिन 6 की एक एक्ट्रेस भी इस शो का हिस्सा बन सकती है। आइए आपको उसका नाम बताते हैं।

बिग बॉस में आएगी 'नागिन' एक्ट्रेस

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स और शो के फॉर्मेट के बारे में बता रहे हैं। वहीं, अब ईटाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट में नए कंटेस्टेंट का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नागिन 6 में नजर आई एक्ट्रेस पॉलोमी पोलो दास (Poulomi Polo Das) की एंट्री बिग बॉस ओटीटी 3 में होने वाली है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 से जुड़े अब तक किसी भी कंटेस्टेंट का खुलासा मेकर्स ने अपनी तरफ से नहीं किया है। शो को शुरू होने में महज पांच दिन बचे हैं, लेकिन अब तके मेकर्स की तरफ से सिर्फ अनिल कपूर के प्रोमो ही शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा शो के लिए बढ़ती जा रही है।

इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 को कई सेलेब्स ने ठुकराया है, लेकिन मेकर्स स्टार्स को लगातार अप्रोच कर रहे हैं। दावा है कि इस सीजन में एंट्री लेने के लिए मेकर्स ने मीका सिंह, तनुश्री दत्ता, भाव्या गांधी, साई केतन राव, उशमे चक्रवर्ती, अहाना देओल, त्रिशला दत्त समेत कई सेलेब्स से संपर्क किया और ये स्टार्स इस रियलिटी शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इन कलाकारों का नाम शो के लिए कंफर्म माना जा रहा है।