Nandini Tiwari in Naagin 6: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 6’ की टीआरपी में लगातार बदलाव आ रहे हैं। कभी इस शो की टीआरपी बढ़ जाती है तो कभी धड़ाम गिर जाती है। ऐसे में नागिन 6 के मेकर्स टीआरपी बटोरने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं।कुछ समय पहले ही मेकर्स ने नागिन 6 की कहानी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। इस दौरान मेकर्स ने शो की विलेन सुधा चंद्रन का किरदार हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। जिसके बाद शो की रेटिंग में भारी गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद मेकर्स ने सुधा चंद्रन को नागिन 6 में लाने का फैसला कर लिया है। Also Read - Naagin 6: महक के मायाजाल में फंसेगी नागिन, पूरे मास्टर प्लान का होगा सत्यानाश
जी हां, सही सुना आपने...। जल्द ही नागिन 6 में सुधा चंद्रन की वापसी होने वाली है। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो सुधा चंद्रन के आते ही नागिन 6 की कहानी में बड़ा बदलाव होगा। सुधा चंद्रन के आने से महक और प्रथा दोनों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुधा चंद्रन नागिन 6 में सीमा गुजराल का किरदार निभा रहे हैं।
नागिन 6 में दिखाया गया था कि प्रथा ने सीमा को जान से मार दिया। जल्द ही एक फ्लैशबैक सीक्वेंस में सुधा चंद्रन की धमाकेदार एंट्री होगी। सुधा चंद्रन के जाने के बाद अब तेजस्वी प्रकाश और महक चहल नागिन 6 को संभाल रही हैं। वहीं सुधा चंद्रन की तरह उर्वशी ढ़ोलकिया विलेन बन चुकी हैं। उर्वशी ने महक के साथ हाथ मिला लिया। वहीं ऋषभ भी इन दोनों नागिनों के इशारों पर नाच रहा है। Also Read - TRP List 25th Week 2022: टीआरपी में बजा बन्नी चाई होम डिलीवरी के नाम का डंका, तो क्या औंधे मुंह गिरी अनुपमा?
इन सितारों की नागिन 6 में होगी एंट्री
खबर है कि नंदिनी तिवारी नागिन 6 का हिस्सा बनने वाली हैं। नंदिनी तिवारी सीरियल बालवीर रिटर्न्स में काम कर चुकी हैं। नंदिनी तिवारी नागिन 6 में सिन्बा नागपाल की बहन का किरदार निभाने वाली हैं। इसके अलावा टीवी एक्टर विशाल सोलंकी भी धमाल मचाने वाले हैं। विशाल सोलंकी की मदद से प्रथा अपना बदला लेने वाली है। Also Read - Karan Kundrra की मौत की दुआ करने वालों पर भड़कीं तेजस्वी प्रकाश, सोशल मीडिया पर उगला जहर
देखें नागिन 6 का प्रोमो-
अपना बदला लेगी प्रथा
नागिन 6 में प्रथा को उसकी शक्तियां मिल चुकी हैं। जिसके बाद प्रथा अपनी बहन से बच्चे की मौत का बदला लेने के लिए लौटेगी। प्रथा भेष बदलकर महक के साम्राज्य में सेंध लगाएगी।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।