Priyanka Chahar Choudhary Spotted With Eisha Singh: प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने अपकमिंग शो नागिन 7 को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं. शो में प्रियंका लीड रोल में नजर आएंगी. यानी नागिन वर्ल्ड में अब प्रियंका नई नाग रानी बनेंगी. एक्ट्रेस अब हर जगह अपने इस शो का प्रमोशन कर रही हैं. नागिन 7 में प्रियंका के साथ ईशा सिंह भी नजर आएंगी. शो में दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं लेकिन उससे पहले दोनों ही एक रियलिटी शो के स्टेज पर दिखे हैं. यहां पर प्रियंका और ईशा की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही हैं.
प्रियंका चाहर चौधरी ने ईशा सिंह पर लुटाया प्यार
ईशा सिंह नागिन 7 से पहले लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रही हैं. यहां पर ईशा अपनी हॉटनेस का तड़का लगा देती हैं लेकिन अब ईशा के साथ प्रियंका चाहर चौधरी भी इस शो में पहुंचीं. दोनों को लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया. इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे के साथ पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए, लेकिन यहां पर प्रियंका अपनी फ्रेंड ईशा पर प्यार भी लुटाती हुई दिखीं. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका आगे की ओर बढ़ती हैं और ईशा के बाल ठीक करने लगती हैं. इस दौरान ईशा प्रियंका को देखकर स्माइल करते हुए कुछ कहती हैं और फिर प्रियंका भी ईशा की तरफ देखकर जवाब देती हैं. इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त फ्रेंडशिप देखने के लिए मिली है. फैंस दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं. फैंस इस वीडियो पर फायर और हार्ट के इमोजी भेज रहे हैं.
देखें वीडियो
View this post on Instagram
क्या होगी नागिन 7 की कहानी?
बता दें कि नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में होंगी, लेकिन ईशा का रोल भी काफी अहम होगा. ईशा शो में सेकंड लीड नागिन का रोल निभाएंगी. सीरियल में कहानी लव ट्राइएंगल पर होगी. माना जा रहा है कि जिस लड़के से प्रियंका प्यार करेंगी. उसी के चक्कर में ईशा भी फंस जाएंगी. इसी वजह से शो में दोनों नागिन की दुश्मनी देखने के लिए मिल सकती है. हालांकि, ये तमाम अपडेट्स रिपोर्ट्स के आधार पर आया है. मेकर्स की तरफ से शो से जुड़ा कोई भी अपडेट शेयर नहीं किया गया है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates