Naagin 7: 'नागिन' बनते ही काल के गाल में समाएगा अनंता का पूरा खानदान, ऐसे शुरू होगा बदले का खूनी खेल

Priyanka Chahar Choudhary Esha Singh Namik Paul Naagin 7 Upcoming Twists: प्रियंका चहार चौधरी, ईशा सिंह, नमिक पॉल के के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में जल्द ही मौत तांडव दिखाने वाली है. शो में एक साथ की मौत होने वाली हैं.

By: Shivani Duksh  |  Published: December 31, 2025 12:50 PM IST

Naagin 7: 'नागिन' बनते ही काल के गाल में समाएगा अनंता का पूरा खानदान, ऐसे शुरू होगा बदले का खूनी खेल

एकता कपूर के सुपरैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) ने आते ही टीवी की दुनिया में धमाल मचा दिया है. फैंस ही हीं बल्कि टीवी सितारे भी लगातार नागिन 7 की तारीफ कर रहे हैं. पहले ही एपिसोड में एकता कपूर ने शो में सितारों की लंबी कतार लगा दी है. वहीं एक आम लड़की बनकर प्रियंका चहार चौधरी ने भी धमाकेदार एंट्री की है. प्रियंका चहार चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के अलावा ईशा सिंह (Esha Singh), नमिक पॉल (Namik Paul) ने भी फैंस का दिल जीत लिया. इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की एंट्री भी फैंस को खूब पसंद आई है. पहले ही एपिसोड में दुश्मनों ने नागिन का पीछा करना शुरू कर दिया है हालांकि अब तक भी प्रियंका चहार चौधरी यानी अनंता को अपनी पहचान के बारे में नहीं पता है. इसी बीच नागिन 7 की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. नागिन 7 में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से अनंता रातों रात अनाथ हो जाएगी.

अनंता को होगा अपनी ताकत का एहसास

नागिन 7 के लेटेस्ट प्रोमो की मानें तो जल्द ही अनंता की जिंदगी बदलने वाली है. नागिन 7 में अनंता को अचानक की अपनी ताकत का एहसास होगा. अनंता 8 किलोमीटर का रास्ता केवल 8 मिनट में दौड़कर पूरा कर लेगी. अनंता अचानक ही अपने काम तेजी से करना शुरू कर देगी. अनंता को यकीन ही नहीं होगा कि उसके अंदर कुछ तो बदलाव हो रहा है. अनंता कुछ समझ पाए इससे पहले ही उसकी जिंदगी में एक बड़ा तूफान आने वाला है. अनंतकुल की नागिन बनने से पहले अनंता को एक बड़े दर्द का सामना करना पड़ जाएगा. नागिन 7 के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनंता अपनी ताकत के बारे में परिवार को बताने के बारे में सोचेगी. आधी रात में एक ड्रैगन अनंता के घर पर हमला करने वाला है.

TRENDING NOW

अनंता के परिवार की होगी मौत

बताया जा रहा है इस हमले में अनंता पूरी तरह से अनंतकुल की नागिन में बदलने वाली है. हालांकि इस दौरान अनंतकुल की नागिन यानी अनंता को अपने परिवार से हात धोना पड़ जाएगा. इस हमले में अनंता के पूरे परिवार को मार दिया जाएगा. इसी के साथ नागिन 7 की कहानी से ईशा सिंह के किरदार की भी छुट्टी हो जाएगी. अपनी पिछली रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि ईशा सिंह नागिन 7 में एक छोटा सा केमियो ही कर रही हैं. बाद में अनंतकुल की नागिन बनकर अनंता यानी प्रियंका चहार चौधरी ही कहानी को आगे बढ़ाएंगी. अब परिवार की मौत के बाद कैसे नागिन अपना बदला लेगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा. फिलहाल तो लोगों को अनंता की हालत पर देखकर हंसी ही आती है.