TV की इस Naagin ने चोरीछिपे रचाई शादी? जानिए तस्वीरों का सच

Eisha Singh Avinash Mishra Wedding Photo: बिग बॉस फेम ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की शादी की खबर ने फैंस को सदमा दे दिया है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन तस्वीरों का सच बताने वाले हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: April 18, 2026 2:47 PM IST

Eisha Singh Avinash Mishra Wedding Photo: अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब ईशा सिंह (Eisha Singh) ने नागिन 7 में धमाकेदार एंट्री मारी थी. हालांकि कुछ समय में ही ईशा सिंह का शो से पत्ता साफ हो गया. जिसके बाद ईशा सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर बातें होने शुरू हो गईं, दावा किया जाने लगा कि ईशा सिंह बिग बॉस फेम अविनाश मिश्रा को डेट कर रही हैं. हालांकि ईशा सिंह ने इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया. जिसके बाद ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की सगाई की खबरें आने लगी थीं. अब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की शादी की खबर आने लगी है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने शादी कर ली है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन तस्वीरों का सच बताने वाले हैं. ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की शादी की तस्वीरों का सच जानकर आपको सदमा लग जाएगा.

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की शादी की तस्वीरों का क्या है सच?

आपको बता दें कि नागिन 7 (Naagin 7) स्टार ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की कोई शादी नहीं हुई है. ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का तो हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा अपनी शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं. ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने गाने के नाम पर हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म निभा डाली है. इन दोनों ने गाने में इतनी जबरदस्त एक्टिंग की है कि फैंस भी फिलहाल कंफ्यूज हो गए हैं.

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को साथ देखना चाहते हैं फैंस

ये पहली बार नहीं है जब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का नाम साथ जोड़ा जा रहा है. बिग बॉस के बाद से ही लोग ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का एक दूसरे के साथ नाम जोड़ते हैं. फैंस का कहना है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैंस तो ये तक चाहते हैं कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को तो शादी कर लेनी चाहिए. हालांकि शादी के सवाल पर ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा हर बार कन्नी काट लेते हैं. फैंस को तो ये भी लगता है ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को साथ में टीवी शो करना चाहिए. हालांकि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को अब तक भी छोटे पर्दे पर काम करने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का गाना देखकर ही लोगों को काम चलाना पड़ेगा. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…