Naagin 7 First Episode: ऑन एयर से चंद घंटे पहले Leak हुआ नागिन का पहला एपिसोड, प्रियंका नहीं Alice Kaushik मचाएंगी तबाही

Naagin 7 First Episode: नागिन 7 शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें नागिन 7 के पहले एपिसोड की कहानी का ट्विस्ट लीक किया गया है.

By: Kavita  |  Published: December 27, 2025 1:27 PM IST

Naagin 7 First Episode: ऑन एयर से चंद घंटे पहले Leak हुआ नागिन का पहला एपिसोड, प्रियंका नहीं Alice Kaushik मचाएंगी तबाही

Naagin 7 First Episode: एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड सीरियल नागिन का सातवां सीजन टीवी पर ऑन एयर होने वाला है. आज यानी शनिवार से टीवी की नागिन तहलका मचाने वाली है. प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस हैं और उनके साथ एकता कपूर के शो में ढेर सारे कलाकार नजर आएंगे. फैंस इस शो के पहले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करने वाले हैं. हर कोई प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन अवतार में देखना चाहते हैं लेकिन फैंस के इंतजार के बीच नागिन 7 के पहले एपिसोड की कहानी लीक हो गई है, जो मेकर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

नागिन 7 में क्या होगा?

नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ नमिक पॉल नजर आएंगे. दोनों के साथ ईशा सिंह भी अहम रोल निभाने वाली हैं. नागिन 7 के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका और नमिक के साथ ईशा सिंह भी नजर आई थीं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नागिन 7 के पहले एपिसोड में इन तीनों कलाकार के अलावा कोई और ही तांडव करता हुआ नजर आएगा. नागिन 7 के पहले एपिसोड में एलिस कौशिक का जलवा देखने के लिए मिलेगा. नागिन 7 के प्रोमो से साफ है कि एलिस शो में नागिन का रोल निभाने वाली हैं, लेकिन पहले एपिसोड में वह कुछ ऐसा कर देंगी, जिसे देख फैंस तक हैरान रहेंगे.

TRENDING NOW

रिपोर्ट में लीक हुआ शो का पहला ट्विस्ट

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें नागिन 7 के पहले एपिसोड की कहानी को टीज किया गया है. यानी इस रिपोर्ट में नागिन 7 के पहले एपिसोड के प्लॉट की जानकारी लीक की गई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नागिन 7 के पहले एपिसोड में एलिस कौशिक का रोल अहम होगा. वह एक नागिन हैं, जो प्रियंका और नमिक के लव स्टोरी के बीच अहम रोल अदा करेंगी. एलिस की वजह से प्रियंका और नमिक के बीच काफी सारी गलतफहमियां आएंगी, लेकिन इसी वजह से दोनों की लव स्टोरी को एक राह मिलेगी. इस रिपोर्ट ने फैंस को सीरियल के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है. फैंस अब देखना चाहते हैं कि कैसे एलिश कौशिक अपने नागिन अवतार में प्रियंका और नमिक के बीच जहर घोलती है.

ये कलाकार नागिन 7 में आएंगे नजर

बता दें कि नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी, नमिक पॉल, ईशा सिंह और एलिश कौशिक के अलावा, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी नजर आएंगे. दोनों का शो में अहम रोल होंगा. शो में तेजस्वी एक बच्चे को जन्म भी देती नजर आएंगी. अब देखना होगा कि वो बच्चा आगे चलकर प्रियंका चाहर चौधरी होंगी या कोई और होगा.