एकता कपूर (Ekta Kapoor) इस समय सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी को प्रमोट करने में लगी हुई हैं. वहीं फैंस नागिन 7 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पहले एपिसोड में नागिन 7 का टीजर रिलीज किया जाएगा. सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी का पहला एपिसोड 29 जुलाई को ऑनएयर होगा. इस दिन देशभर में लोग नागपंचमी का त्योहार भी मनाएंगे. इसी बीच नागिन 7 (Naagin 7) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. खबर है कि नागिन 7 के लिए मेन लीड एकता कपूर ने चुन ली है. सोशल मीडिया पर एक फैन पेज ने दावा किया है कि टीवी अदाकारा जेनिफर विंगेट नागिन 7 में नजर आएंगी. इस खबर ने नागिन 7 के फैंस को चौंका दिया है. वायरल हो रही तस्वीर में जेनिफर विंगेट नागिन के लुक में नजर आ रही हैं.
जानिए क्या है जेनिफर विंगेट की तस्वीर की सच्चाई?
अगर आपको लग रहा है कि नागिन (Naagin) के लुक में नजर आ रही जेनिफर विंगेट की ये तस्वीर असली है तो आप गलत हैं. आपको बता दें कि वायरल हो रही जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की तस्वीर उनके एक फैन ने बनाई है. अब ये तो हर कोई जानता है कि एआई की मदद से लोगों ने अब शोज के पोस्टर और वीडियोज बनाने शुरू कर दिए हैं. जेनिफर विंगेट की ये तस्वीर भी फैंस की खुराफात का ही एक नतीजा है. अब तक भी एकता कपूर ने जेनिफर विंगेट को नागिन 7 के लिए अप्रोच नहीं किया है.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
टीवी से जेनिफर विंगेट ने क्यों बना रखी है दूरी?
बीते काफी समय से जेनिफर विंगेट ने टीवी से दूरी बना रखी है. फैंस काफी समय से जेनिफर विंगेट के टीवी पर वापस आने का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट ने फिलहाल ओटीटी पर फोकस करना शुरू कर दिया है. जेनिफर विंगेट टीवी के अलावा और भी प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रही हैं. यही वजह है जो जेनिफर विंगेट अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर और भी चूजी हो गई हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates