Naagin 7 Kanika Mann entry Promo: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' (Naagin 7) ने कुछ समय में ही फैंस का दिल जीत लिया है. यही वजह है जिसकी वजह से चंद हफ्तों में ही 'नागिन 7' ने टीआरपी में खलबली मचा दी है. शो में फैंस प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), नमिक पॉल (Namik Paul) और ईशा सिंह (Esha Singh) की तिकड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही हमने आपको बताया था कि नागिन 7 में जल्द ही टीवी अदाकारा कनिका मान की एंट्री होने वाली है. इस खबर ने 'नागिन 7' के फैंस का दिल खुश कर दिया था. फैंस काफी समय से 'नागिन 7' में कनिका मान को देखने का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच 'नागिन 7' के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है. कुछ समय पहले ही 'नागिन 7' का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो में कनिका मान धमाकेदार एंट्री करती नजर आ रही हैं. बता दें 'नागिन 7' में कनिका मान आलिया भट्ट के स्टाइल में साड़ी पहनकर धमाका करने वाली हैं. 'नागिन 7' के प्रोमो में कनिका मान लहराती-बलखाती दिख रही हैं.
नागिन 7 में हुई कनिका मान की एंट्री
देसी अंदाज में कनिका मान बहुत खूबसूरत लग रही हैं. 'नागिन 7' में कनिका मान कान्या के नाम का किरदार निभाने वाली हैं. खबर है कि कनिका मान भी 'नागिन 7' में नागिन के तौर पर ही नजर आने वाली हैं. ऐसे में कनिका मान की एंट्री अनंता यानी प्रियंका चहार चौधरी की जिंदगी में तबाही मचाने वाली है. वहीं कनिका मान ने आते ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस का भी दिल जीत लिया है. 'नागिन 7' का प्रोमो देखकर प्रियंका चहार चौधरी के फैंस भी कनिका मान की तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
कनिका मान ने हाल ही में की थी पूजा
कुछ समय पहले ही कनिका मान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में कनिका मान, नागिन 7 की कास्ट के साथ पूजा करती नजर आई थीं. उसी दिन कनिका मान के फैंस को समझ आ गया था कि वो नागिन 7 में धमाल मचाने वाली हैं. वैसे भी इस समय नागिन 7 में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट आ रहे हैं. अनंता ने बदला लेने के लिए अपने ही कातिल से शादी कर ली है. अनंता आर्यमान की जान लेने की भी कोशिश करती है. हालांकि अनंता चाहकर भी आर्यमान की जान नहीं ले पाती है. अनंता को एहसास होता है कि वो अब भी आर्यमान से प्यार करती है. वहीं आर्यमान अपने पहले प्यार के पीछे पागल है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates