Naagin 7 से रातों-रात कटा इस एक्टर का पत्ता, नई नागिन की हुई एंट्री; मेकर्स ने चंद एपिसोड के बाद क्यों लिया ये फैसला

Naagin 7 New Cast: टीवी सीरियल नागिन 7 पर बड़ा अपडेट सामने आया है. दावा है कि नागिन 7 से एक एक्टर को बाहर कर दिया है और मेकर्स ने उसकी जगह पर कास्टिंग भी कर ली है.

By: Kavita  |  Published: January 5, 2026 4:08 PM IST

Naagin 7 से रातों-रात कटा इस एक्टर का पत्ता, नई नागिन की हुई एंट्री; मेकर्स ने चंद एपिसोड के बाद क्यों लिया ये फैसला

Naagin 7 Exit: टीवी सीरियल नागिन 7 शुरू हो गया है. एकता कपूर ने अपने शो नागिन के सातवें सीजन की शानदार अंदाज में ऐलान किया था. सीरियल में कहानी महाकुंभ की दिखाई जा रही है, जिसमें बड़ी तबाही होगी और दुश्मन देश के लोग उसके लिए काफी लंबा चौड़ा प्लान बनाकर बैठे हैं, लेकिन नागिन दुनिया को बचाएगी. इस बीच नागिन का कई दुश्मनों से सामना होगा. इस दिलचस्प कहानी में कई कलाकार जुड़े हुए हैं जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल निभा रही हैं, प्रियंका के साथ कई कलाकार फैंस के पसंद आ रहे हैं लेकिन इसी बीच मेकर्स ने एक शॉकिंग फैसला लिया. नागिन के अभी सिर्फ चार एपिसोड टेलीकास्ट हुए हैं और मेकर्स ने एक एक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

नागिन 7 में हुई इस एक्टर की छुट्टी, मेकर्स ने की नई एंट्री

नागिन 7 (Naagin 7) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नागिन 7 से पहले हफ्ते में ही एक एक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कुशाग्रे दुआ को शो से बाहर कर दिया गया है, जो सीरियल में रवीश का किरदार निभा रहे थे. वह शो में अनंता की बहन का बॉयफ्रेंड होता है, जो उसे चीट करता है. मेकर्स इस कैरेक्टर को आगे बढ़ाने वाले हैं लेकिन एक्टर कुशाग्रे दुआ का पत्ता कट गया है. हालांकि, मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर क्यों किया गया है? इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स ने इस कैरेक्टर के लिए नए एक्टर की तलाश भी कर ली है. दावा है कि सीरियल में वेंदात सलूजा की एंट्री होने वाली है. वेदांत शो में रवीश के किरदार में जल्द ही नजर आएंगे. दावा है कि वह सीरियल में इस हफ्ते से दिखाई देने लगेंगे.

TRENDING NOW

नागिन में होगा नया धमाका

नागिन के अपकमिंग एपिसोड में ढेर सारा ड्रामा होगा. सीरियल में अंनता को धीरे धीरे शक्तियां मिल रही हैं लेकिन अभी तक उसे इस बात का एहसास नहीं है. शो ड्रैगन और भेड़िया की एंट्री हो चुकी है और अब कहानी में एक और नागिन की एंट्री होगी, जो बुरी नागिन होगी और अंनता की दुश्मन होगी. कनिका मान इस नई नागिन का रोल निभाएंगी. दावा है कि कनिका शो में नमिक पॉल की एक्स गर्लफ्रेंड का रोल निभाने वाली हैं, जो पहले ही उनका दिल तोड़ चुकी हैं. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.