फैंस की डिमांड पर बनेगी Naagin 7 की हिरोइन? एकता कपूर ने मांगा नाम, यूजर्स ने दिए इन दो हसीनाओं के नाम

Naagin 7: टीवी क्वीन एकता कपूर इन दिनों अपने सुपरनैचुरल शो 'नागिन' के सातवें सीजन 'नागिन 7' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. इस बीच एकता ने शो की लीड एक्ट्रेस चुनने का फैलसा फैंस के हाथों में छोड़ दिया, जिसमें दो नाम ऐसे हैं जिन्हें यूजर्स अगली 'नागिन' के रूप में देखना चाहते हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: September 9, 2025 9:40 PM IST

फैंस की डिमांड पर बनेगी Naagin 7 की हिरोइन? एकता कपूर ने मांगा नाम, यूजर्स ने दिए इन दो हसीनाओं के नाम

Naagin 7 Lead Actress Name: टीवी क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सुपरनैचुरल शो 'नागिन' (Naagin) हमेशा से दर्शकों का फेवरेट रहा है. अब इसके साववें सीजन 'नागिन 7' (Naagin 7) को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसके अब तक कई लुक सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी तक लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. इसी बीच एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सातवें सीजन की 'नागिन' को चुनने का फैसला फैंस के हाथों में छोड़ दिया. 'नागिन' लवर्स ने भी एकता को निराश नहीं किया और दो हसीनाओं के नाम बताए.

अगली 'Naagin' कौन? फैंस ने सुझाए ये दो नाम

एकता कपूर (Ekta Kapoor Naagin Video) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी क्रिएटिव टीम के साथ मीटिंग करती दिख रही हैं. इस मीटिंग में वो शो के अगले सीजन के लिए चर्चा करती नजर आ रही हैं. साथ ही वह इस दौरान फैंस से 'नागिन' के लिए नाम पूछती हैं. वीडियो में एकता कपूर कहती नजर आ रही हैं, 'मैं अपनी टीम, तनु और सिद्धार्थ, के साथ बैठकर तनु के पसंदीदा सवाल पर बात कर रही हूं - अगली नागिन कौन होगी?'

TRENDING NOW

एकता ने 'नागिन 7' को लेकर किया बड़ा खुलासा

इस दौरान एकता ने 'नागिन 7' को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस बार दो सीरियल में दो नागिन होंगी. एक तनु होंगी और दूसरी की कास्टिंग चल रही है. साथ ही, वे 'नागदेव' के किरदार पर भी विचार कर रहा है. एकता ने दर्शकों से लीड एक्ट्रेस के नाम का सुझाव मांगे और कहा, 'हमें बताएं कि आप किन अभिनेताओं को नागिन के रोल में देखना चाहते हैं. अपने पसंदीदा कलाकारों के नाम सुझाएं. मैं इसे एक पोस्ट के जरिए शेयर करूंगी और आप वहां अपनी राय दे सकते हैं.' उन्होंने यह भी कहा, 'मेरे शो नागिन के लिए कास्टिंग में मेरी मदद करें. बताएं कि आप इसे क्यों पसंद करते हैं और क्या बदलाव चाहते हैं.'

View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

फैंस ने सुझाए ये दो नाम

एकता कपूर की इस अपील के बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में अपनी पसंद के कई नाम सुझाए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा यूजर्स ने जेनिफर विंगेट और प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लिया. हालांकि, इसके अलावा कुछ ने सुरभि ज्योति, अदा खान और चाहत पांडे का नाम लिया, तो किसी ने रूबीना दिलैक और ईशा मालवीय का नाम भी सुझाया. इन कमेंट्स से साफ है कि दर्शक बेसब्री से 'नागिन 7' का इंतजार कर रहे हैं.

'नागिन' की सफलता का सफर

बता दें कि, 'नागिन' सीरीज की शुरआत साल 2015 में हुई थी और यह तुरंत ही हिट हो गई. हर सीजन में नई नागिन और नई कहानी कहानी ने दर्शकों का दिल जीता, जिनमें मौनी रॉय , अदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी और तेजस्वी प्रकाश जैसे बड़े नाम शामिल है. बता दें कि, मौनी रॉय और अदा खान का सीजन सबसे ज्यादा पसंद किया गया, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.