Naagin 7 New Promo: मां के हत्यारों से चुन-चुनकर बदला लेगी 'नागरानी', ड्रैगन से करेगी महा-युद्ध कर TRP में लाएगी भूचाल

Naagin 7 New Promo: नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आ गया है. इस प्रोमो में नागिन 7 की एक ऐसी झलक दिखाई गई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. आइए आपको प्रोमो दिखाते हैं.

By: Kavita  |  Published: December 23, 2025 4:48 PM IST

Naagin 7 New Promo: मां के हत्यारों से चुन-चुनकर बदला लेगी 'नागरानी', ड्रैगन से करेगी महा-युद्ध कर TRP में लाएगी भूचाल

Naagin 7 New Promo: एकता कपूर का मोस्ट अवेटिड सीरियल नागिन 7 जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होने वाला है. नागिन 7 टीवी पर 27 दिसंबर को आएगा और इस वजह से शो के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं लेकिन एकता कपूर ने फैंस की एक्साइटमेंट को एक लेवल और ज्यादा बढ़ा दिया है. नागिन 7 का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसने आते ही इंटरनेट पर तूफान ला दिया है. इस नए प्रोमो में नई नागिनरानी का मिशन बताया गया है तो साथ ही कई सारे कलाकारों की झलक भी दिखाई गई है. इस बार नागिन अपनी मां का बदला लेती हुई नजर आएगी, जिससे टीआरपी में भूचाल आ जाएगा.

नागिन 7 के नए प्रोमो देखा आपने?

एकता कपूर ने नागिन 7 (Naagin 7) के ऑन एयर होने से पहले एक प्रेम कॉन्फ्रेंस रखवाई, जिसमें शो के तीनों लीड कलाकार यानी प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह और नागिम पॉल को मीडिया के सामने पेश किया गया. इसी मौके पर शो का खास प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें कहानी के एक हिस्से को बताया गया है. इस प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रियंका चाहर चौधरी अनंतपुर की नागरानी बनी है लेकिन उसे अपनी शक्तियों के बारे में पता नही है और उसकी दोस्त ईशा उसे नाग मंदिर के बारे में बताती है. इसी बीच करण कुंद्रा की झलक आती है जो ऐलान करता है कि साल 2025 सबसे बड़ी तबाही लेकर आएगा.

TRENDING NOW

प्रोमो में दिखा नागिन और ड्रैगन का महायुद्ध

प्रोमो में एक बड़ा सा पिंजरा दिखाया गया है, जिसमें एक बड़ा सा ड्रैगन बंद होता है. इसी ड्रैगन का सामना नागिन से होगा. एक आदमी पहले नागिन की बात करता है और बोलता है कि देखते हैं कौन सी नागिन आने वाली है और फिर वह इस ड्रैगन को आजाद करते हुए बोलता है कि अब यही नागिन का सामना करेगा. प्रियंका चाहर चौधरी आनी अनंता को भी अपनी शक्तियों का पता चल जाता है. प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि तेजस्वी प्रकाश यानी प्रथा एक बच्ची को जन्म देती है. अब अनंता ही प्रथा होगी या कोई और प्रथा बनकर शो में आएगा? ये सवाल प्रोमो में छोड़ा गया है लेकिन नागिन 7 में अनंता और ड्रैगन के बीच महायुद्ध होना तय है.

लंबी चौड़ी है नागिन 7 की स्टार कास्ट

नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी नागिम पॉल के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी. इन दोनों के अलावा भी सीरियल में कई सारे कलाकार नजर आएंगे, जिसकी एक झलक प्रोमो में देख चुके हैं. नागिन 7 में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, ईशा सिंह, एलिस कौशिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.