Naagin 7 New Promo Video: एकता कपूर के अलौकिक ब्रह्मांड 'नागिन 7' (Naagin 7) ने पर्दे पर कदम रखते ही धमाका कर दिया है, लेकिन असली खेल तो अब शुरू हुआ है. जैसे ही दर्शकों ने इस नए सफर को अपना प्यार देना शुरू किया, वैसे ही मेकर्स ने कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट डाल दिया है, जिसने पैंस की सांसे रोक दी है. दरअसल, आने वाले एपिसोड्स (Naagin 7 Upcoming Episode) में हम देखेंगे कि जिस नागरानी की शक्तियों से पूरी दुनिया कांपती थी, उसी पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है. 'नागिन 7' (Naagin 7) के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो वीडियो (Naagin 7 New Promo Video) जारी किया गया है, जो शो को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को दोगुना कर रहा है.
Naagin 7 के नए प्रोमो वीडियो में क्या खास है?
TRENDING NOW
'नागिन 7' (Naagin 7 New Promo Video) के सामने आए नए प्रोमो वीडियो में उत्तरा कहती हैं कि, 'चंद्रमा जो हमारी नागरानी पर बिपत्ती लाएगा.' वहीं दूसरी तरफ नागिन के दुश्मनों को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'वे कोई आम इच्छाधारी नागिन नहीं है बल्कि महानागिन है और वो हमारे ही आसपास है.' जिसके बाद उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि, उस नागिन को खत्म करना होगा. अब ऐसे में देखना ये होगा कि, क्या नागिन करेगी इंतकाम का पहला वार या फिर उसका सच्चा अवतार सामने आएगा? ये जानने के लिए तो आपको 10 और 11 जनवरी का एपिसोड देखना होगा.
होने वाली है अंनता की दुश्मन नागिन की एंट्री
'नागिन 7' (Naagin 7) के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को ढे़र सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है. सीरियल में अनंता को धीरे-धीरे शक्तियां मिल रही हैं, लेकिन अभी तक उसे इस बात का एहसास नहीं है. वहीं शो में अब ड्रैगन और भेड़िया की भी एंट्री हो चुकी है और अब एक और नागिन की एंट्री होने वाली है, जो बुरी होगी और अनंता की दुश्मन होगी. इन नई नागिन के रोल में कनिका मान नजर आएंगी. दावा किया जा रहा है कि, कनिका शो में नमिक पॉल की एक्स गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी, जो पहले ही उनका दिल तोड़ चुकी हैं.
आने वाले एपिसोड (Naagin 7 Upcoming Episode) में पता चलेगा कि रवीश के पिता को अनंता की असलियत का पता चला गया और उन्होंने दोनों बहनों को मारने के लिए अपने भेड़िए को भेजा था, जिसमें पूर्वी बुरी तरह से घायल हो जाएगी. वहीं बाद में पूर्वी और रवीश की शादी का ट्रैक भी दिखाया जाएगा, जिसमें एक तगड़ा ट्विस्ट भी होगा.
Subscribe Now
Enroll for our free updates