प्रियंका चहार चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) इस समय अपने टीवी शो नागिन 7 (Naagin 7) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले ही नागिन 7 के प्रोमो को शेयर करके मेकर्स ने साफ कर दिया था कि प्रियंका चहार चौधरी ही टीवी की ई नागिन हैं. प्रियंका चहार चौधरी का लुक सामने आते ही लोगों ने एक बार फिर से एकता कपूर के बारे में बात करनी शुरू कर दी थी. इसी बीच नागिन 7 के सेट की कुछ तस्वीरों ने हंगामा मचाकर रख दिया है. नागिन 7 के सेट की इन तस्वीरों में प्रियंका चहार चौधरी अपनी टीम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इस दौरान प्रियंका चहार चौधरी के साथ साथ ईशा सिंह और नमिक पॉल भी नागिन 7 के सेट पर दिखे. प्रियंका चहार चौधरी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. एक तस्वीर में प्रियंका चहार चौधरी, ईशा सिंह के साथ रात में मस्ती करती दिखीं.
वहीं दूसरी तस्वीर ने नमिक पॉल ने जमाने को अपना टशन दिखाया. तस्वीर में प्रियंका चहार चौधरीके साथ रिबू मेहरा और कुशाग्रे दुआ भी साथ नजर आ रहे हैं. प्रियंका चहार चौधरी की इन तस्वारों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मच दिया है. फैंस को यकीन हो गया है कि नागिन 7 के जरिए प्रियंका चहार चौधरी कुछ बड़ा करने की फिराक में हैं। अभ ज्यादा समय नहीं हुआ है जब नागिन 7 के प्रोमो में नागिन 7 की कहानी रिवील की गई थी.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
नागिन 7 में प्रियंका चहार चौधरी इस बार महाकुंभ से जुड़ी एक कहानी सुनाने वाली हैं. इस बार के महाकुंभ में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से नागिन को बदला लेने के लिए अपना अवतार लेना पड़ेगा. नागिन 7 में प्रियंका चहार चौधरी के साथ साथ ईशा सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगी. हालांकि नागिन 7 के प्रोमो में ईशा सिंह को इतना भाव नहीं दिया गया. वहीं नमिक पॉल के बारे में भी कोई बात नहीं कर रहा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates