Naagin 7: राधिका और आर्यमन का बाथटब रोमांस इंटरनेट पर हुआ Viral, देखते की भड़का दर्शकों का गुस्सा; मेकर्स की लगाई क्लास

Naagin 7: एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' एक बार फिर से दर्शकों के निशाने पर आ गया है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 11, 2026 8:56 PM IST

Naagin 7: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का मोस्ट पॉपुलर सुपरनैचुलर शो 'नागिन 7' (Naagin 7) इन दिनों दर्शकों के निशाने पर बना हुआ है. जहां अभी कुछ दिन पहले बीच शो में ट्रेक्निकल ग्लिच को लेकर काफी शो ट्रोल हुआ था, वहीं अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में दिखाए गए एक बाथटब सीन को लेकर बवाल मच गया है. शो के हालिया टेलिकास्ट एपिसोड में राधिका (कनिका मान) और आर्यमन (नामिक पॉल) के बीच कुछ रोमांटिक पल दिखाए गए, जिसमें एक बाथटब में दोनों रोमांस करते नजर आए. जैसे ही ये सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने एकता कपूर और मेकर्स की जमकर क्लास लगा दी. लेकिन सवाल ये उठता है कि, इस रोमांटिक सीन में ऐसा क्या था, जिसे देखकर यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा?

बाथटब सीन देख क्यों भड़का दर्शकों का गुस्सा?

दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने आर्यमन और राधिका के बाथटब रोमांस सीन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कोई सपना 5 मिनट लंबा कैसे हो सकता है? मेकर्स ने तो हद ही कर दी, पूरा बाथटब रोमांस दिखा दिया.' जैसे ही यूजर का ये पोस्ट वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स इसपर रिएक्ट करने लगे. फैंस इस बात से नाराज हैं कि, शो की लीड जोड़ी आर्यमन और अनंता को छोड़कर विलेन को इतना ज्यादा स्क्रीन टाइम क्यों दिया जा रहा है. अपनी इसी नाराजगी को जाहिर करते हुए यूजर की इस पोस्ट को लेकर लोगों ने एकता कपूर और मेकर्स को जमकर लताड़ा है.

यूजर्स पूछ रहे आर्यमन और अनंत का रोमांस कहां?

आर्यमन और राधिका के बाथटब सीन (Bathtub Scene Viral) की फोटोज पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यह देखकर सच में दिमाग खराब हो गया. क्या मेकर्स को समझ नहीं आता कि हमें शो की हीरोइन से ज्यादा विलेन को नहीं देखना है. इसकी कोई जरूरत नहीं थी.' दूसरे ने इस कमेंट का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'बिल्कुल, उन्होंने नागिन को उसी के शो में साइडलाइन कर दिया है. नागिन और लीड हीरो का रोमांस आखिर है कहां?'

यूजर्स ने कहानी पर क्यों उठाए सवाल?

इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो कहानी के लॉजिक पर भी सवाल उठा दिए. लोगों का कहना है कि, जब राधिका पहले ही कह चुकी थी कि वो आर्यमन से प्यार नहीं करती, तो फिर ये रोमांटिक सीन क्यों? एक यूजर ने पूछा, 'जब राधिका को आर्यमन से प्यार नहीं था, तो फिर ये सपना क्यों? कम से कम एक जगह तो फोकस रखो.'

How can a dream be 5 minutes long? They have literally shown bathtub romance
by
u/Disastrous_Sun_6610 in
NAAGIN_ColorsTV

बाथटब सीन में क्या था?

आपको बता दें कि, एपिसोड में दिखाया गया था कि राधिका आर्यमन के कमरे को फूलों और मोमबत्तियों से सजाती है ताकि वो अपनी दुश्मन अहाना (नागरानी) से आगे निकल सकेय आर्यमन जब अहाना से बहस करके लौटता है, तो वो राधिका से कहता है कि वो भी उसे पसंद करता है. इसके बाद दोनों के बीच काफी नजदीकियां और रोमांटिक पल दिखाए जाते हैं. यह देखकर अहाना और आर्यमन की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस को गहरा झटका लगा. हालांकि, बाद में पता चला कि यह सब हकीकत नहीं बल्कि राधिका की सिर्फ एक कल्पना थी. लेकिन फैंस का कहना है कि, भले ही यह सपना था लेकिन विलेन को इतना ज्यादा फुटेज देना गलत है.

आपको याद दिला दें कि, इसके पहले शो अपने टेक्निकल ग्लिच को लेकर चर्चा में आया था. 'नागिन 7' के एक एपिसोड को मेकर्स ने पूरी एडिटिंग के बिना ही टेलीकास्ट कर दिया था, जिसमें एक सीन में एडिटर्स ब्लू स्क्रीन हटाना ही भूल गए. इसपर दर्शकों ने बिना देर किए एकता कपूर और मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…