Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'मैं इन सब की मां हूं...' Naagin 7 को लेकर ये क्या बोल गईं 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत, Priyanka Chahar Choudhary को मारा ताना

Rakhi Sawant on Priyanka Chahar Choudhary Supernatural Show Naagin 7: इस समय एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में प्रियंका चहार चौधरी नजर आ रही हैं. इसी बीच टीवी की ड्रामा क्वीन प्रियंका चहार चौधरी ने इस शो को लेकर एक बड़ा दावा कर डाला है.

By: Shivani Duksh  |  Published: February 11, 2026 7:53 AM IST

'मैं इन सब की मां हूं...' Naagin 7 को लेकर ये क्या बोल गईं 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत, Priyanka Chahar Choudhary को मारा ताना

Rakhi Sawant on Priyanka Chahar Choudhary Supernatural Show Naagin 7: एकता कपूर का सुपरैचुरल शो 'नागिन 7' (Naagin 7) इस समय टीआरपी की दुनिया में राज कर रहा है. प्रियंका चहार चौधरी, ईशा सिंह और नमिक पॉल का शो अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी, ये रिश्ता क्या कहलाता है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज को कड़ी टक्कर दे रहा है. ऐसे में लोगों क जबान पर इस समय नागिन 7 का ही नाम है. हाल ही में टीवी की ड्रामा क्वीन राख सावंत भी नागिन बकर लाइमलाइट बटोरने निकली थीं. इस दौरान राखी सावंत ने नागिन 7 को लेकर कई बड़े दावे किए. कभी राखी सावंत ने प्रियंका चहार चौधरी कोताना कस दिया तो कभी खुद ही शेषनागिन बता डाला. राखी सावंत ने दावा किया कि उनके आगे टीवी की कोई भी नागिन नहीं टिक सकती, राखी सावंत ने बाकी नागिनों को सपोला बता डाला. हालांकि यहां मजेदार बात ये है कि राखी सावंत प्रियंका का नाम तक नहीं बता सकीं.

राखी सावंत को नहीं पता प्रियंका का पूरा नाम?

टेलीमसाला से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा, मैं प्रियंका चोपड़ा.... नहीं सॉरी सॉरी सॉरी... मैं प्रियंका चहार चौधरी को निगल जाऊंगी. मुझे तो मौनी भी अच्छी नागिन लगी थी. और कौन थी... हां प्रियंका भी अच्छी नागिन है लेकिन इन सब की मां मैं हूं. मैं शेषनागिन हूं. ये मेरे सपोले हैं. कहना गलत नहीं होगा कि राखी सावंत का ये बयान सुनकर तो प्रियंका चहार चौधरी को भी हंसी आ जाएगी. वहीं 'नागिन 7' के फैंस भी अपने लाफ्टर पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

राखी सावंत बटोर रही हैं लाइमलाइट

अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब राखी सावंत ने शानदार कमबैक किया था. इस दौरान राखी सावंत एक अलग ही अवतार में नजर आईं. आते ही राखी सावंत ने मीडिया से बात करनी शुरू कर दी. राखी सावंत ने बताया कि वो कैसे अपने बदले लुक से बहुत खुश हैं. राखी सावंत के कर्ली हेटर्स लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. खुद को इस लाइमलाइट में बनाए रखने के लिए राखी सावंत काफी जतन कर रही हैं. तभी तो हाल ही में राखी सावंत नागिन बनकर घर से निकली थीं. राखी सावंत ने दावा किया कि एकता कपूर उनको भी नागिन बना सकती हैं. कहना गलत नहीं होगा कि अगर गलती से भी राखी सावंत नागिन बन गईं तो टीवी की दुनिया में हंगामा मच जाएगा. राखी सावंत की हरकतें नागिन 7 की टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचा देंगी.