एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में शो की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhry) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर 'लीक' हुआ. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है, लोगों को लग रहा है कि शायद शो के मेकर्स ने प्रोमो या फरस्ट लुक नागिन का शेयर किया है, लेकिन सच्चाई क्या है आइए जानते हैं?
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
आपको बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है, ये न तो मेकर्स (बाला जी टेलीफिल्म्स) और न ही चेनल (कलर्स) की तरफ से रिलीज किया गया है, क्योंकि मेकर्स ने अपने किसी भी नागिन के प्रोमो में लीड एक्ट्रेस का चेहरा रिवील नहीं किया है. स्टाकास्ट को लेकर एकता कपूर ने अभी तक सस्पेंस बरकरार रखा है.
TRENDING NOW
फैन मेड AI वीडियो से न हों कंफ्यूज
दरअसल, जो वीडियो इंटरनेट पर 'लीक' बताया जा रहा है, वह किसी नागिन फैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है. प्रियंका चाहर चौधरी 'बिग बॉस 16' के बाद से ही 'नागिन 7' के लिए सबसे स्ट्रॉन्ग दावेदार बताई जा रही हैं. फैंस उनकी झलक नागिन के रूप में देखने के लिए इतने एक्साइटेड हैं कि उन्होंने AI का इस्तेमाल करके उनके लुक को खुद ही डिजाइन कर दिया और इसे शो के प्रोमो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
दर्शक कंफ्यूज न हों...
यह वीडियो इतनी चतुराई से बनाया गया है कि पहली नजर में कोई भी इसे असली समझ सकता है. इसलिए, दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह के फैन-मेड AI वीडियो को देखकर कंफ्यूज न हों. 'नागिन 7' की ऑफीशियली कास्टिंग और रिलीज डेट की अनाउंसमेंट मेकर्स करेंगे, और तब तक किसी भी 'लीक' या 'प्रोमो' पर विश्वास करने की जल्दबाजी नहीं करें. शो के नवंबर 2025 में ऑन-एयर होने की उम्मीद जताई जा रही है.
वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक
Subscribe Now
Enroll for our free updates