Naagin 7 X Review: पहले ही एपिसोड में हुआ Ekta Kapoor के शो का कचरा, 'नागिन' को जनता ने बताया...

Priyanka Chahar Choudhary Esha Singh Namik Paul Naagin 7 X Review: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 टीवी पर दस्तक दे चुका है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि प्रियंका चहार चौधरी के शो को देखकर फैंस क्या बोल रहे हैं.

By: Shivani Duksh  |  Published: December 28, 2025 8:00 AM IST

Naagin 7 X Review: पहले ही एपिसोड में हुआ Ekta Kapoor के शो का कचरा, 'नागिन' को जनता ने बताया...

आखिरकार वो समय आ ही चुका है जब प्रियंका चहार चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), ईशा सिंह (Esha Singh), नमिक पॉल (Namik Paul) के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) ने टीवी पर दस्तक दे दी है. 27 दिसंबर यानी कल नागिन 7 का पहला एपिसोड ऑन एयर किया गया. नागिन 7 के पहले एपिसोड की शुरुआत टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने की जो कि एक साउथ इंडियन प्रोफेसर के गेटअप में नजर आए. शो शुरू होते ही प्रोफेसर सबसे पहले महाकुंभ में जा पहुंचा. यहां पर प्रोफेसर ने ऐलान किया कि 28 साल बाद होने वाला हमला जल्द ही होने वाला है. दुश्मन देश के लोग भारत की सीमा में दस्तक दे रहे हैं. जिसके बाद प्रियंका चहार चौधरी यानी होने वाली नागरानी की झलक दिखाई गई. शो में प्रियंका चहार चौधरी एक अलग ही गेटअप में दिखीं. वहीं नमिक पॉल ने नागिन 7 में धांसू एंट्री की. कुल मिलाकर देखा जाए तो एकता कपूर ने नागिन 7 को हिट बनाने के लिए कहानी में खूब मसाला डाला है. हालांकि सोशल मीडिया पर नागिन 7 का पहला एपिसोड देखते ही हंगामा मच गया है.

एकता कपूर पर भड़की जनता

फैंस को नागिन 7 का पहला एपिसोड पसंद नहीं आया है यही वजह है जो लोगों ने नागिन 7 के मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं लोग तो एकता कपूर को भी निशाना बना रहे हैं. नागिन 7 के पहले एपिसोड को देखने के बाद एक फैन ने लिखा, कहां लोग नाग देवी को शिव की भक्त समझकर पूजा करते हैं और कहां ये एकता कपूर नागिन को बार डांसर बनाने में जुटी हुई है. एकता कपूर खुद को क्या समझती है. क्या ये खुद को हॉलीवुड की प्रोड्यूसर समझती है. वहीं फैंस का एक सेक्शन ऐसा भी है जिसे नमिक पॉल और करण कुंद्रा का अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

TRENDING NOW

नमिक पॉल और करण कुंद्रा की हो रही खूब तारीफ

एक फैन ने लिखा, आर्यमान सूरी अपना दर्द छिपाने में माहिर है. वो चुप रहकर अपने दर्द का कड़वा घूंट पी रहा है. उसके अंदर जो भी तूफान है फिलहाल छिपा हुआ है. नमिक पॉल ने नागिन 7 के पहले एपिसोड में बवाल मचा दिया है. नमिक पॉल को कोई जवाब नहीं है. नमिक पॉल को आगे देखने में बहुत मजा आने वाला है. एक दूसरे फैन ने लिखा, अपने आसपास होने वाली हर हरकत पर आर्यमान सूरी की नजर है. तभी तो वो बड़े अलग अंदाज में केक ऑफर करता है.आर्यमान बनकर आर्यमान सूरी ने धमाल मचा दिया है. एक यूजर ने लिखा, करण कुंद्रा ने भी प्रोफेसर बनकर नागिन 7 की कहानी में चार चांद लगा दिए हैं.