Sudha Chandran Viral Video: 'कहीं किसी रोज', 'कस्तूरी', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'नागिन' (Naagin) जैसे शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस और डांसर सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी हालत देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. क्लिप में उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पर्दे पर खूंखार विलेन का किरदार निभाने वाली सुधा चंद्रन (Sudha Chandran Viral Video) के साथ असल जिंदगी में कुछ 'अलौकिक' घट रहा है? उनका ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस भी सन्न रह गए हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) की हैरान करने वाली हालत के साथ-साथ यह भी देखा जा सकता है कि, कैसे एक अकेली एक्ट्रेस को संभालने में 4-4 लोगों के पसीने छूट गए.
TRENDING NOW
Sudha Chandran को संभालना हुआ मुश्किल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, 'नागिन' (Naagin) की दुश्मन एक्ट्रेस सुधा चंद्रन को कई लोग पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी हालत देखकर लग रहा है कि जैसे उनपर किसी माता की ऊर्जा आ गई है और वह न तो खुद को कंट्रोल कर पा रही हैं और न ही वो लोग अकेले उन्हें संभाल पा रहे हैं. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि, ये वीडियो किसी सीरियल की शूटिंग का नहीं बल्कि माता की चौकी का है.
एक पैर पर कैसे झूमी Sudha Chandran?
मालूम हो कि, सुधा चंद्रन का एक पैर नहीं है. एक एक्सीडेंट के दौरान उन्होंने अपना एक पैर खो दिया था, जिसके बाद उन्हें नकली पैर लगाया था, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वे सिर्फ एक पैर पर ही कैसे झूम रही हैं. एक्ट्रेस के लिए नॉर्मली चलना भी मुश्किल होता है, लेकिन माता की चौकी के दौरान वे एक पर ही झूम रही हैं. उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
दो ग्रुप में बंटे नेटिजन्स
वहीं सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया है, यूजर्स का ग्रुप दो हिस्सों में बंट गया. एक वो जो एक्ट्रेस की इस हालत को नाटक बता रहे हैं, तो दूसरे वो जो इसे माता की एनर्जी बताते हुए एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं. जहां ट्रोलर्स उन्हें इसे रोल पाने और शूटिंग का हिस्सा बताकर ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे माता की एनर्जी बताते हुए और सुधा चंद्रन का एक पैर पर झूमते हुए को लेकर उनका सपोर्ट कर रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates