जुलाई का महीना टीवी के फैंस के लिए बेहद खास है, इस महीने के खत्म होने से पहले कई टीवी शोज छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं. इस लिस्ट में एक नाम सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का भी है. इसके अलावा जूही परमार अपने शो हर घर की कहानी के जरिए कमबैक कर रही हैं. इसी बीच जी टीवी के नए रिएलिटी शो 'गोरियां चली गांव' ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है. इस समय 'गोरियां चली गांव' के मेकर्स एक के बाद एक शो के प्रोमोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. 'गोरियां चली गांव' के एक प्रोमो में टीवी की एक नागिन चूल्हा जलाने की कोशिश करती नजर आ रही है. ये हसीना कोई और नहीं बल्कि अनीता हसनंदानी हैं जो कि 'गोरियां चली गांव' का हिस्सा बनने वाली हैं. 'गोरियां चली गांव' के प्रोमो में अनीता हसनंदानी को केवल एक मिनट दिया गया है. इस एक मिनट में अनीता हसनंदानी को फुकनी की मदद से चूल्हे में आग जलानी है. 'गोरियां चली गांव' का ये टास्क पूरा करने में अनीता हसनंदानी की हालत खराब हो गई.
वायरल हुआ 'गोरियां चली गांव' का वीडियो
अब 'गोरियां चली गांव' (Chhoriyan Chali Gaon) का ये वीडियो लोगों का ध्या अपनी तरफ खींच रहा है. लोग कह रहे हैं कि 'गोरियां चली गांव' में गांव का काम करना अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के लिए इतना भी आसान नहीं होगा. बता दें 'गोरियां चली गांव' अपने आप में एक अलग शो होने वाला है. इस शो में टीवी की कई बड़ी अदाकाराएं नजर आने वाली हैं जो कि गांव की औरतों की तरह काम करती दिखेंगी. इन अदाकाराओं को कुछ टास्क दिए जाएंगे जो कि इनको पूरे करने होंगे.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
क्यों निकले ऐश्वर्या खरे की आंख से आंसू?
'गोरियां चली गांव' शुरू होने से पहले ही इन हसीनाओं की हालत खराब हो गई है. 'गोरियां चली गांव' के एक दूसरे प्रोमो में भाग्य लक्ष्मी की स्टार ऐश्वर्या खरे नजर आ रही हैं. 'गोरियां चली गांव' में ऐश्वर्या खरे को मिर्ची कूटने का टास्ट दिया गया था. इस टास्क को पूरा करने के चक्कर में ऐश्वर्या खरे के आंसू निकल आए लेकिन उनसे मिर्ची नहीं कुटी. अपने हाल पर ऐश्वर्या खरे को भी हंसी आ गई. जमीन पर बैठकरप मिर्ची कूटने में ऐश्वर्या खरे की हालत खराब हो गई.
Subscribe Now
Enroll for our free updates