Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं Naagin की ये एक्ट्रेस, एनिवर्सरी पर दी फैंस को Good News, कब होगी डिलीवरी?

TV Actress Gave Good News: टीवी की फेमस एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है. एक्ट्रेस 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 3, 2025 7:40 PM IST

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं Naagin की ये एक्ट्रेस, एनिवर्सरी पर दी फैंस को Good News, कब होगी डिलीवरी?

Aashka Goradia Share Second Pregnancy News: 'लागी तुझसे लगन', 'कुसुम' और 'नागिन' जैसे टीवी सीरियल्स में वैम्प के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज (Good News) शेयर की है. दरअसल, एक्ट्रेस के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. आशका दूसरी बार मां (Aashka Goradia Second Pregnancy) बनने वाली हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

गुड न्यूज के साथ Aashka Goradia ने बताया डिलीवरी टाइम

आशका गोराडिया (Aashka Goradia Second Pregnancy) ने अपनी 8वीं शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी सिंगल से मैरिड फिर फर्स्ट बेबी और अब सेंकड बेबी की जानकारी देते हुए एक वीडियो दिखाई है. इस वीडियो के एंड में वो लिखा आता है, जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे. वीडियो में एक्ट्रेस की सेकंड प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए लिखा है, 'एक और बेबी आने वाला है. हम अपने अगले तोहफे का मई 2026 तक आने का इन्तजार कर रहे हैं. अपना प्यार और आशीर्वाद भेजें. आशका और एलेक्जेंडर.'

'हमारी जिंदगी अब और एक्साइटिंग होने वाली है'

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस (Aashka Goradia) ने बेहद खास कैप्शन लिखा है, 'हम हमारी 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर आपके साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर कर रहे हैं. एलेक्जेंडर के साथ हमारी जिंदगी अब और भी एक्साइटिंग होने वाली है... हमारा एक और बीच बेबी आने वाला है. हमेशा की तरह अपना प्यार और दुआएं भेजते रहें.' जैसे ही एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आया फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं.

सेलेब्स ने दिल खोलकर दी बधाई

आशका के पोस्ट पर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने कमेंट करते हुए लिखा, 'Yay yay yay yay', वहीं टीवी एक्ट्रेस रिधिमा पंडित ने बधाई देते हुए रेड हार्ट इमोजी शेयर किए. सुरभि ज्योति ने लिखा, 'आप लोगों को बधाई' और साथ में लाल दिल भी भेजा. इसके अलावा रश्मि देसाई समेत कई सेलेब्स ने एक्ट्रेस को बधाई दी.

पहली बार कब मां बनी थीं Aashka Goradia

आपको बता दें कि, आशका गोराडिया (Aashka Goradia Marriage Date) ने साल 2017 में ब्रेंट गोबल के साथ शादी रचाई थी. उन्होंने पहले 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाजों और फिर 3 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी. वहीं कपल ने 27 अक्टूबर 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. एक्ट्रेस ने एक बटे को जन्म दिया था, जिसा नाम विलियम एलेक्जेंडर है. वहीं अब दो साल बाद आशका और ब्रेंट अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं.