सलमान खान (Salman Khan) के जानेमाने रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में धमाल मचा चुकीं टीवी अदाकारा पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुईं हैं. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब पवित्रा पुनिया ने अचानक ही सगाई करके अपने फैंस को सदमा दे दिया था. लोगों को लग रहा था कि पवित्रा पुनिया अब भी एजाज खान को भुला नहीं पाईं हैं. इसी बीच पवित्रा पुनिया ने सगाई कर डाली. इसी बीच पवित्रा पुनिया को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो पवित्रा पुनिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. पवित्रा पुनिया के परिवार ने तो शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो पवित्रा पुनिया अगले साल मार्च में शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं.
पवित्रा पुनिया ने कर रखी है शादी की ये प्लानिंग
पवित्रा पुनिया अपनी शादी में ज्यादा तामझाम नहीं करना चाहती हैं. यही वजह है जो वो अपनी शादी में परिवार और खास दोस्तों को ही इनवाइट करने वाली हैं. बताया जा रहा है कि पवित्रा पुनिया को इंडस्ट्री से भी किसी को शादी में बुलाने क मूड में नहीं हैं. पवित्रा पुनिया चाहती हैं कि वो सादगी के साथ शादी करें. पवित्रा पुनिया का परिवार इस समय मेहमानों की लिस्ट और शादी के वेन्यू को तलाशने में लगे हुए हैं.
इन जनाब से शादी करेंगी पवित्रा पुनिया
हालांकि पवित्रा पुनिया ने अब तक भी अपनी शादी को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है. वह बात अलग है कि ये खबर सामने आते ही पवित्रा पुनिया के फैंस ने खुशी के मारे झुमना शुरु कर दिया है. पवित्रा पुनिया ने तो अपने होने वाले पति के बारे में भी ज्यादा बात नहीं की है. पवित्रा पुनिया ने बस ये बताया है कि वो कुछ समय से यूएस के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही थीं. एजाज खान से ब्रेकअप होने के बाद पवित्रा पुनिया बुरी तरह टूट गई थीं. हालांकि पिता के देहांत के बाद पवित्रा पुनिया ने खुद को संभालने की बहुत कोशिश की है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates