जब से 'नच बलिए सीजन 9' के नए सीजन का एनाउंसमेंट का गई है तभी से लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। अब हो भी क्यों न आखिरकार सब जानना चाहते हैं कि शो में कौन कौन सी जोड़ी अपने नच के जलवे दिखाने वाली हैं। आपको बता दें कि अभी शो के बारे में बस इतनी जानकारी दी गई है कि इस डांसिंग रियलिटी शो में जज के तौर पर सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि, जेनीफर विंगेट और सुनील ग्रोवर शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। इसी बीच इस पॉपुलर ड़ास रियलिटी शो से जुड़ी ताजा खबर हमारे हाथ लगी है जिसको सुन कर इस शो के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।
एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो 'नच बलिए 9' के मेकर्स ने हिना खान को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि, शो में सलमान और कटरीना के जलवे के बाद कोमोलिका यानी हिना खान अपने बॉयफ्रैंड रॉकी जयसवाल के साथ अपने डांस का तड़का लगा सकती हैं। अगर यह खबर सही साबित होती है तो यह पहली बार होगा कि हिना अपने रियल लाइफ बॉयफ्रैंड रॉकी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
इसी बहाने से लोगों को इस कपल की लव स्टोरी को और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। वैसे यह भी हो सकता है कि, हिना शो का हिस्सा न बन पाए क्योंकि वो फिलहाल अपने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में व्यस्त हैं। जिसकी वजह से वो अपने टीवी शो कसौटी जिंदगी के को भी समय नहीं दे पा रही हैं।
टीवी पर एक साथ नजर आएंगे मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ? इस शो पर बनेंगे जज
अगर बात की जाए शो की बाकी जोड़ियों की तो खबरें यह भी आ रही है कि, सलमान और कटरीना कैफ के अलावा अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भी इस शो के जज के पैनल में नजर आ सकते हैं। इसकी वजह मानी जा रही थी कि शो में हर एक पार्टिसिपेंट अपने एक्स गर्लफ्रेंड या फिर एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आएगा। वैसे आपको बता दें कि, इस खबर पर अभी तक मेकर्स ने कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वैसे आप इस शो के नए सीजन को देखने के लिए कितने उत्सुक है? कमेंट करके जरुर बताइए।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...