Neha Kakkar की भाभी बनने वाली है ये टीवी हसीना!! Tony Kakkar संग चोरी छुपे लड़ा रही है इश्क

Tony Kakkar dating Bigg Boss 14 fame Nikki Tamboli: टीवी इंडस्ट्री से सामने आई खबरों की मानें तो टोनी कक्कड़ और निक्की तम्बोली के बीच प्यार का फूल खिल रहा है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: March 24, 2021 11:24 AM IST

Nikki Tamboli and Tony Kakkr dating: भारतीय गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कुछ दिनों पहले ही रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ शादी रचाई थी, जिस कारण वो अब तक खबरों में बनी हुई हैं। इन दोनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं और लगातार कमेंट करते रहते हैं। नेहा कक्कड़ के बाद अब उनके भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) भी घोड़ी चढ़ने के लिए बेकरार दिख रहे हैं। मीडिया में उड़ रही खबरों की मानें तो टोनी कक्कड़ 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) फेम निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) को डेट कर रहे हैं।

इंडिया फोरम की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, निक्की तम्बोली और टोनी कक्कड़ इंडस्ट्री के नए कपल हैं। इन दोनों के बारे में इंडस्ट्री खूब बातें कर रही है। निक्की तम्बोली ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो बर्थडे पावरी मीत ब्रदर्स के साथ बनाया था, जो सफल रहा। इस म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद वो अपना दूसरा म्यूजिक वीडियो टोनी कक्कड़ के साथ बना रही हैं। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के साथ-साथ निक्की तम्बोली कम्पोजर के गानों पर भी जमकर झूम रही हैं। यहां तक कि निक्की तम्बोली ने टोनी कक्कड़ की तस्वीर पर हाल में कमेंट करते हुए लिखा था, ‘इतने क्यूट क्यों हो ?’

निक्की तम्बोली और टोनी कक्कड़ जिस तरह से साथ में वक्त बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर इश्क जता रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि इनके बीच वाकई कुछ पक रहा है। टोनी कक्कड़ और निक्की तम्बोली कब तक अपने रिश्ते पर जुबान खोलेंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

निक्की तम्बोली के करियर की बात करें तो वो 'बिग बॉस 14' फिनाले में जगह बनाने में कामायब रही थीं। शो खत्म होने के बाद वो लगातार म्यूजिक वीडियोज में बिजी हैं। निक्की तम्बोली जिस तरह से एक्टिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं, उसे देखते हुए लगता है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में भी एंट्री मार लेंगी।