Nikki Tamboli playing Holi with Jaan Kumar Sanu: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में हिस्सा लेने वाले निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) शो खत्म के होने के बाद भी खबरों में बने हुए हैं। शो के दौरान जान कुमार सानू ने निक्की तम्बोली के सामने अपना हाल-ए-दिल बयां किया था, जिसकी खूब तारीफ हुई थी और शो खत्म होने के बाद ये दोनों एक साथ वक्त बिता रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। Also Read - Khatron Ke Khiladi 11 Contestant List Revealed: Rahul Vaidya, Arjun Bijlani और Eijaz Khan सहित ये 8 कलाकार Rohit Shetty के शो पर मचाएंगे धमाल
निक्की तम्बोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जान कुमार सानू के साथ होली खेलती दिख रही हैं। निक्की तम्बोली अपने खास दोस्त जान कुमार सानू के गालों पर रंग लगाती दिख रही हैं और जान कुमार सानू के चेहरे की मुस्कान उनके दिल का हाल बयां कर रही है। इन दोनों ने ये वीडियो पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के गाने रंग लगया पर शूट किया है। दोनों सफेद रंग का कुर्ता पहने दिख रहे हैं। आप दोनों का वीडियो नीचे देख सकते हैं:
शो के दौरान बढ़ी दोस्ती:
जान कुमार सानू और निक्की तम्बोली के बीच बिग बॉस 14 के दौरान दोस्ती बढ़ी थी। इसी शो दर्शकों ने इन्हें करीब आते देखा था। शो के दौरान इनके बीच दर्शकों को खट्टा-मीठा रिश्ता देखने को मिला था। शो खत्म होने के बाद इस रिश्ते से खटार गायब हो चुकी है और दोनों के बीच सिर्फ मिठास ही बची है। Also Read - Bigg Boss 14 फेम Nikki Tamboli ने वॉशरूम से निकलते हुए शेयर किया वीडियो, बोल्ड लुक देख Manu Punjabi ने दिया रिएक्शन
टोनी कक्कड़ के साथ बढ़ रही हैं निक्की की नजदीकियां:
निक्की तम्बोली जहां एक तरफ जान कुमार सानू के साथ वक्त बिताती दिख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी नजदीकियां टोनी कक्कड़ के साथ भी बढ़ रही हैं। हाल में ही खबरें आई हैं कि टोनी कक्कड़ और निक्की तम्बोली के बीच प्यार का रिश्ता पनप रहा है। Also Read - Tony Kakkar और Jaan Kumar Sanu का दिल तोड़कर उदयपुर चलीं Nikki Tamboli, क्या है माजरा?
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...