गुपचुप तरीके से पूरी हुई ‘निमकी मुखिया’ की अदाकारा भूमिका गुरुंग की रोका सेरेमनी, अगले महीने होगी सगाई

भूमिका और कीथ एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे है...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: November 22, 2018 1:40 PM IST

इन दिनों टीवी पर कई ऐसे धारावाहिक आ रहे है, जिसे दर्शक बड़े ही चाव से देखते है और इन सीरियल्स में से निमकी मुखिया भी एक है। निमकी मुखिया को लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन अभी से इसने तमाम दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है लेकिन सीरियल की लीड एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग की अदाकारी के चर्चे हर जगह है।

भूमिका पिछली बार अपने एक डांस वीडियो के चलते चर्चा में आई थी और एक बार फिर से वह खबरों का हिस्सा बन चुकी है। खबरें आ रही है कि भूमिका ने अपने बॉयफ्रेंड अमित सिंह गौसेन के साथ रोका की रस्में अदा की है। बता दें कि अमित कीथ के नाम से मशहूर है वह काफी लम्बे समय से भूमिका को डेट कर रहे है।

सिलसिला बदलते रिश्तों का: कुणाल को जल्द ही पता चलेगी मिष्टी की सच्चाई, मौली के मुंह से सच सुनने लिए करने वाला है ये काम

दो महीने पहले ही इस तरह की अफवाहें उठी थी कि भूमिका कीथ के साथ शादी कर ली है लेकिन उन्होंने इस तरह की खबरों को गलत बताया था। खैर अब साफ हो चुका है कि भूमिका शादीशुदा नहीं है और जल्द ही कीथ के साथ वह सात फेरे लेंगी।

भूमिका ने अपने रोका सेरेमनी की बात को कन्फर्म करते हुए बॉम्बे टाइम्स को बताया है कि हां मेरा रोका सेरेमनी हो चुका है, लेकिन मेरी शादी अभी तक नहीं हुई है। कीथ और मैं पिछले 5 साल से लिवइन में रह रहे है। सीक्रेट शादी का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है। हमारे माता-पिता एक दूसरे से कई दफा मिल चुके है ऐसे में ये सवाल भी नहीं उठता है कि हम जल्दबाजी में शादी कर रहे है। मैं काफी खुश हूं कि कीथ मुझे मिला क्यों उसमें एक अच्छे पार्टनर और पति के सारे गुण है। रोका सेरेमनी के आयोजन का फैसला जल्दबाजी में लिया गया। इस सेरेमनी में सिर्फ हमारे परिवार वाले ही शामिल हुए थे।

पब्लिक की डिमांड पर टीवी की नई कोमोलिका ने किया ऐसा काम कि लाखों फैंस होने वाले है घायल

जब भूमिका से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने अभी तक शादी की डेट फिक्स नहीं की है, लेकिन मैं अगले महीने ही सगाई कर रहू हूं। शादी में थोड़ा वक्त भी लग सकता है ताकि हम अच्छे से सेटल हो पाए। मैं कीथ से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए सालों पहले मिली थी। शादी के बाद भी मैं काम करुंगी। मैं बिल्कुल मेरे किरदार निमकी की ही तरह हूं। फिलहाल तो हमें टीवी की निमकी मुखिया की असली सगाई का तहेदिल से इंतजार है। कमेंटबॉक्स में बताए कि आप भूमिका की सगाई की फोटोज को देखने के लिए कितने उत्सुक है?

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...