Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Pankaj Dheer Death: महाभारत के 'कर्ण' ने दुनिया को कहा अलविदा, TV जगत में फैली शोक की लहर

Pankaj Dheer Death: 'महाभारत' में कर्ण के किरदार को निभाकर लोगों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले पंकज धीर का निधन हो गया है. इस खबर से पूरे मनोरंजन जगह में शोक की लहर दौड़ गई है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: October 15, 2025 1:28 PM IST

Pankaj Dheer Death: महाभारत के 'कर्ण' ने दुनिया को कहा अलविदा, TV जगत में फैली शोक की लहर

Pankaj Dheer Passed Away: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का दमदार किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के मुताबिक, पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर (बुधवार) सुबह करीब 11:30 बजे हुआ. ये दुखद खबर सबसे पहले 'महाभारत' में अर्जुन का रोल निभाने वाले फिरोज खान ने शेयर की. वहीं उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने भी इंडिया टुडे से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है.

कैंसर से हार गए पंकज धीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे. पहले वो इस बीमारी को मात दे चुके थे, लेकिन कुछ महीनों पहले कैंसर ने दोबारा हमला किया. उनकी तबीयत बिगड़ने पर एक बड़ी सर्जरी भी हुई, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके. उनकी मौत ने इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी गहरा सदमा पहुंचाया है.

'कर्ण' बनकर जी लिया अमर किरदार

पंकज धीर को सबसे ज्यादा पहचान 'महाभारत' के कर्ण के रोल से मिली थी. उन्होंने इस किरदार को इतनी संजीदगी से निभाया कि दर्शक आज भी उन्हें उसी रूप में याद करते हैं. टीवी पर उनके डायलॉग्स और एक्सप्रेशंस लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए.

टीवी से लेकर फिल्मों में बनाई पहचान

पंकज धीर ने टीवी इंडस्ट्री में कई फेमस सीरियल्स में काम किया है, 'महाभारत' के अलावा उन्होंने 'चंद्रकांता' , 'युग' , 'द ग्रेट मराठा' और 'बढ़ो बहू' जैसे हिट शोज से इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने सिर्फ टीवी जगत में ही नहीं, बल्कि कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है.

वो एक एक्टर होने के साथ-साथ सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे, इतना ही नहीं उनके बेटे निकितिन धीर और बहू कॉतिका सेंगर भी एंटरटेनमेंट जगत के नामी चेहरे हैं. उनके बेटे ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में काम किया है. तो उनकी बहू कृतिका सेंगर ने 'झांसी की रानी', 'पुनर्विवाह' और 'कसम तेरे प्यार की' जैसे पॉपुलर सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभाकर अपनी मजबूत पहचान बनाई हैं.

मनोरंजन जगत में पसरा मातम

बहरहाल, इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का इस तरह से जाना हर किसी की आंखों में आंसू दे गया, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से लेकर उनके फैंस तक सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फिलहाल पंकज धीर भले अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग और आवाज हमेशा दर्शकों के दिलों में गूंजती रहेगी.