Pankhuri Awasthy Shared a Annaprashan Ceremony Items: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे इन दिनों अपने ट्विन्स बच्चों के साथ लाइफ में बिजी हैं। पाखुड़ी सोशल मीडिया पर अपने बच्चों से जुड़ी कोई न कोई तस्वीरें या वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं। इस बार कपल ने अपने बच्चों के साथ पहली लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने घर पर अपने बच्चों की अन्नप्राशन सेरेमनी का आयोजन किया, जिसमें दोनों बच्चों के लिए दो-दो सामान मंगवाया गया। इस मौके की कुछ तस्वीरें अब पंखुड़ी अवस्थी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर सेरेमनी की झलक दिखाई हैं।
दरअसल, पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अन्नप्राशन सेरेमनी के सामान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर सेरेमनी में इस्तेमाल हुए कुछ सामान की फोटो लगाई है, जिसमें बच्चों का सामान दिख रहा है। फोटो में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों को सामान दिखाया है। फोटो में दो जोड़ी जूते और दो चांदी की कटोरी नजर आ रही हैं, जो काफी सुंदर है। इन चांदी की कटोरी के साथ चम्मच भी है, जो यकीनन अन्नप्राशन सेरेमनी की रस्मों में इस्तेमाल हुई होगी। सोशल मीजिया पर पंखुड़ी के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
देखें फोटो
बता दें कि पंखुड़ी अवस्थी मां बनने के बाद लगातार मदरहुड जर्नी पर बात कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि डिलीवरी के बाद छोटी-छोटी चीजें उन्हें इमोशनल कर देती थीं। हालांकि, तब उनके पति गौतम ही थे, जिन्होंने उन्हें इस दौर से निपटने में मदद की। पखंड़ी ने पति गौतम की तारीफ करते हुए कहा था, 'डिलीवरी के बाद के पहले दो सप्ताह मेरे लिए उतने अच्छे नहीं थे। छोटी-छोटी बातों पर मैं अचानक भावुक हो जाती थी। उस समय मुझे नहीं पता था कि ऐसा क्यों हो रहा है। गौतम ने वास्तव में कदम बढ़ाया उस समय वह मेरे लिए और बच्चों के लिए भी वहां मौजूद था।'