श्रीसंथ, शिल्पा शिंदे, अनूप जलोटा और जसलीन मथारु समेत इन लोगों ने की जमकर पार्टी, देखें तस्वीरें

टीवी के एक विवादित रिएलिटी शो में नजर आ चुके है ये लोग

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: January 12, 2019 7:35 PM IST

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो के खत्म होने के बाद इसमें हिस्सा ले चुके कंटेस्टेंट्स इन दिनों एक दूसरे से मिलने जुलने में लगे हुए है। श्रीसंथ, अनूप जलोटा, शिवाषीश मिश्रा, जसलीन मथारु, मेघा धाड़े, रोशमी बानिक, कीर्ति वर्मा हाल ही में एक रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था और इस शो के खत्म होने के बाद सभी एक के बाद एक धमाल मचा रहे है। हाल ही में सभी ने एक दूसरे के साथ मिलने का फैसला लिया। दिलचस्प बात यह है कि इस रीयूनियन का हिस्सा टीवी की जानी मानी अदाकारा शिल्पा शिंदे भी रहीं। बता दें कि हालिया सीजन में शिल्पा ने श्रीसंथ को काफी सपोर्ट किया था।

खैर इनके रीयूनियन के पीछे की वजह क्या थी, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पार्टी का आयोजन श्रीसंथ ने किया होगा। दरअसल जल्द ही श्रीसंथ की नई फिल्म कैबरेट जी 5 पर रिलीज हो चुकी है। वैसे चौंकने वाली बात यह है कि इस पूरी पार्टी के दौरान श्रीसंथ की मुंहबोली बहन दीपिका कक्कड़ कहीं भी नहीं नजर नहीं आई है। दीपिका कक्कड़ ने भाई श्रीसंथ को घर बुलाकर कराया डिनर, पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर लिखा- रिश्ते कैसे...

फिलहाल तो नजर डालिए इस रीयूनियन की तस्वीरों पर...

बात करें फिल्म ‘कैबरेट’ की तो इस फिल्म में रिचा चड्ढा और गुलशन देव ने मुख्य भूमिका अदा किया है। फिल्म में श्रीसंथ ने विलेन की भूमिका अदा की है। बीते दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था।

नीचे देखें फिल्म ‘कैबरेट’ का ट्रेलर...

इस फिल्म को हाल ही में जी 5 पर लॉन्च किया गया है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अगर आपने ये फिल्म देख ली है तो कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा कि आपको ये कैसी लगी? साथ ही ये भी जरुर बताइएगा कि आपको श्रीसंथ और बाकी लोगों के रीयूनियन की तस्वीरें कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...