Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

तलाक के रूमर्स के बीच Payal Rohatgi ने उड़ाया Shefali Jariwala की मौत का मजाक, लोग बोले- 'घटिया...'

Payal Rohatgi Makes Fun Of Shefali Jariwala Death: पायल रोहतगी इन दिनों अपने तलाक के रूमर्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. अब पायल ने एक यूजर को जवाब देते हुए ना सिर्फ मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाया बल्कि शेफाली जरीवाला की मौत का भी मजाक उड़ाया.

By: Pratibha Gaur  |  Published: July 10, 2025 4:43 PM IST

तलाक के रूमर्स के बीच  Payal Rohatgi ने उड़ाया Shefali Jariwala की मौत का मजाक, लोग बोले- 'घटिया...'

टीवी की फेमस एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) इन दिनों अपने पति संग्राम सिंह संग तलाक की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या पायल और संग्राम सिंह शादी के 3 साल बाद ही अलग होने वाले हैं? ऐसे में जब एक पत्रकार ने पायल से उनके सोशल मीडिया हैंडल पर यह सवाल किया तो एक्ट्रेस बुरी तरह से भड़क गईं. इस दौरान ना सिर्फ उन्होंने मेंटल हेल्थ इश्यू का मजाक उड़ाया बल्कि शेफाली जरीवाला की मौत की भी खिल्ली उड़ाई. अब पायल रोहतगी और जर्नलिस्ट के बीच हुई बातचीत का यह स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों की इस चैट को पढ़कर सोशल मीडिया पर लोगों का पारा चढ़ गया है. यहां तक कि लोग पायल के इस बयान को शर्मनाक भी बता रहे हैं.

पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने उड़ाया शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत का मजाक

दरअसल एक जर्नलिस्ट ने पायल रोहतगी को व्हाट्सऐप पर मैसेज करके संग्राम सिंह संग उनके तलाक के बारे में सवाल किया. तो इस पर एक्ट्रेस बुरी तरह से भड़क गईं. वायरल हो रहे चैट में पत्रकार ने पायल से पूछा था, 'हेलो पायल, गुड मॉर्निंग, उम्मीद है कि तुम ठीक हो. कुछ खबरें चल रही हैं कि संग्राम और तुम्हारे बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और तुम दोनों तलाक ले रहे हो? क्या इन अफवाहों में कोई सच्चाई है? मैं तो बस तुमसे पूछना चाहती थी.' जर्नलिस्ट का यह मैसेज पढ़कर पायल बिफर पड़ी और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'यह जानकर बहुत दुख हुआ कि तुम डिप्रेशन में हो, प्लीज दिन के समय ड्रग्स मत लिया करो, ओवरडोज से मौत हो सकती है और फिर खुद का अखबार कहेगा कि एंटी एजिंग दवाइयों की वजह से ऐसा हुआ है.'

पढ़ें कमेंट

पायल रोहतगी के पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स

टीवी न्यूज (TV News) के मुताबिक पायल रोहतगी के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये तो बेहद ही शर्मनाक बयान है.' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने पायल को 'घटिया औरत' बता दिया है. बता दें कि शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट की वजह से 27 जून को मौत हो गई थी, इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था.