Read TV News: मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) स्टारर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्दी ही एक धांसू कलाकार की एंट्री होने वाली है। इसकी जानकारी सामने आते ही टीवी और फिल्मों के शौकिन फैंस खुशी से झूम उठे हैं। खबर है कि एक्टर मनोज जोशी (Manoj Joshi) इस सुपरहिट टीवी शो में एक अहम किरदार में नजर आने वाले है। खास बात ये है कि इन खबरों की खुद ही एक्टर ने पुष्टि भी कर दी है और साथ ही ये भी बता दिया है कि आखिर वो किस अहम किरदार में नजर आने वाले है।
हाल ही में बॉलीवुड स्टार और जाने-माने एक्टर मनोज जोशी (Manoj Joshi) ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं इस टीवी सीरियल में शक्तिमान झावेरी नाम के एक वकील के किरदार में नजर आउंगा। मेरा किरदार काफी मजबूत और स्ट्रॉन्ग होने वाला है। मेरी एंट्री के साथ ही गोयंका परिवार में एक बड़ा मोड़ सामने आएगा। मुझे यकीन है कि हर बार की तरह ही इस बार भी दर्शक मुझे इस नए किरदार में पसंद करेंगे।'
(इसे भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: जल्द ही आएगा जनरेशन लीप, लव-कुश की वजह से अलग होंगी नायरा और कार्तिक की राहें)
इतना ही नहीं, एक्टर ने इसके साथ ही ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) मेकर और प्रोड्यूसर रजन शाही (Rajan Shahi) का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा है, 'मैं रजन जी को ये मौका देने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। ये काफी चुनौतीपूर्ण है। मैं बेहद खुश हूं कि मैं इस टीवी सीरियल का हिस्सा बना हूं। जो टीवी के इतिहास में एक सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाला है और जिसे लाखों दर्शकों ने पसंद किया है।'
तो एक्टर मनोज जोशी (Manoj Joshi) की इन बातों से साफ होता है कि उनकी धमाकेदार एंट्री, गोयंका परिवार में एक नया मोड़ सामने लाने वाली है। इसी के साथ इस टीवी सीरियल में एक्टर मनोज जोशी (Manoj Joshi) की एंट्री इसकी लोकप्रियता में कई गुणा बढ़ोतरी भी करने वाली है। मनोज जोशी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ हेराफेरी (Hera-Pheri), भूल भूलैया (Bhool Bulaiyaa) और भागमभाग जैसी कई फिल्मों से हंसा-हंसाकर लोटपोट कर चुके है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates