370 Biryani Controversy: प्रणित मोरे को ताना मारकर बुरा फंसे मुनव्वर फारूकी, रातों रात डिलीट किए ट्वीट

Munawar Faruqui on Pranit More Rs 370 Biryani Controversy: प्रणीत मोरे इस समय 370 की बिरियानी विवाद की वजह से बुरा फंस गए हैं. इसी बीच मुनव्वर फारुकी ने इस मुद्दे पर कमेंट करके बवाल काट दिया है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: June 12, 2026 9:38 AM IST

Munawar Faruqui on Pranit More Rs 370 Biryani Controversy: जानेमाने कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) ने खुद को शो बनाकर मुसीबत मोल ले ली है. प्रणित मोरे शो में एक लड़के ने 370 रुपए की बिरयानी पर बयान दिया था. इस शख्स ने कहा था कि गर्लफ्रेंड को 370 की बिरयानी खिलाने के बाद भी उसका कोई फायदा नहीं हुआ. जिस दर्द के साथ इस लड़के ने ये बयान दिया था, अब उतना ही दर्द प्रणित मोरे को हो रहा है. लोग लगातार प्रणित मोरे मोरे को सोशल मीडिया पर जूते मार रहे हैं. लोगों ने कसम खा ली है कि इस बार तो वो प्रणित मोरे की माफी को भी एक्सेप्ट नहीं करने वाले हैं. वहीं टीवी सितारों ने प्रणित मोरे को लेकर बयानबाजी करनी शुरू कर दी है. बीते दिन ही रश्मि देसाई ने प्रणित मोरे की लताड़ लगाई थी. इसी बीच मुनव्वर फारुकी ने प्रणित मोरे का जिक्र करके बवाल मचा दिया है. मुनव्वर फारुकी ने बीती रात एक के बाद एक ट्वीट शेयर किए.

मुनव्वर फारुकी ने मारे जमकर ताने

मुनव्वर फारुकी ने अपने ट्वीट मे लिखा, मैंने गूगल से पूछा कि सबसे महंगी बिरयानी कहां मिलती है. गूगल ने मुझे कहा कि मुझे प्रणित मोरे से पूछना चाहिए. दूसरे ट्वीट में मुनव्वर फारुकी ने लिखा, कॉमेडियन्स को अपने जोक्स वाले वीडियो वकीलों से एडिट करवाने चाहिए. स्पेशली उन लोगों को जो अपने जोक्स खुद नहीं लिखते हैं और ऑडियंस के जोक्स का सहारा लेते हैं. अपने तीसरे ट्वीट में मुनव्वर फारुकी ने लिखा, भाई ये बिरयानी वाला तो जोक्स कॉमेडी स्पेशल में भी डिफेंड नहीं किया जा सकता. चौथे ट्वीट में उन्होंने लिखा, इस गंदगी को कॉमेडी कहना बंद करो. ये ट्वीट करके मुनव्वर फारुकी ने बवाल खड़ा कर दिया. हालांकि ज्यादा देर तक ये हंगामा नहीं चल पाया, जल्द ही मुनव्वर फारुकी ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया.

फैंस ने पूछे मुनव्वर फारुकी से लाखों सवाल

मुनव्वर फारुकी ने ऐसा करके सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है. अब लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि मुनव्वर फारुकी ने ऐसा क्यों किया… अगर ट्वीट डिलीट ही करना था तो मुनव्वर फारुकी ने ये सारी बातें लिखी ही क्यों. गौरतलब है कि प्रणित मोरे को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. यही वजह है कि प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम ही डिलीट कर दिया था. लगता है कि सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग से प्रणित मोरे काफी परेशान हो गए हैं. कुछ दिनों में ही लोगों ने प्रणित मोरे का जीना हराम कर दिया है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…