Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Naagin 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी के नाम पर लगी मुहर? बढ़ती अटकलों के बीच एक्ट्रेस ने उगला सच

Priyanka Chahar Choudhary Open Up On Naagin 7: जब से 'नागिन 7' का प्रोमो सामने आया है, तब से ही अटकलें लग रही हैं कि शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड एक्ट्रेस बन सकती हैं। इन अटकलों पर अब खुद प्रियंका चाहर चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है।

By: Ashna Malik  |  Published: July 11, 2023 9:25 AM IST

Naagin 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी के नाम पर लगी मुहर? बढ़ती अटकलों के बीच एक्ट्रेस ने उगला सच

Priyanka Chahar Choudhary Break Silence On Doing Naagin 7: एकता कपूर का 'नागिन 6' दर्शकों का ढेर सारा मनोरंजन करने के बाद बीते शनिवार को खत्म हो गया। 'नागिन 6' के खत्म होने से दर्शकों को काफी झटका लगा। लेकिन दूसरी ओर जाते-जाते तेजस्वी प्रकाश अपने फैंस को खुशखबरी भी दे गईं। दरअसल, उन्होंने प्रोमो वीडियो में 'नागिन 7' के शुरू होने की हिंट दी। इस प्रोमो वीडियो ने 'नागिन' सीरीज के फैंस की खुशी दोगुनी-तिगुनी कर दी। प्रोमो देखने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस के नाम की अटकलें लगानी भी शुरू कर दी थीं। जहां कुछ लोग प्रोमो देख प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लेते दिखे तो वहीं कुछ लोगों ने आयशा सिंह को लीड एक्ट्रेस बताया। 'नागिन 7' की इन बढ़ती अटकलों पर अब खुद प्रियंका चाहर चौधरी ने भी चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि 'बिग बॉस 7' के बाद से ही अटकलें लग रही थीं कि प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर के 'नागिन 7' में मुख्य भूमिका अदा कर सकती हैं। लेकिन 'नागिन 7' का प्रोमो रिलीज होने के बाद यह अटकलें और भी तेज हो गईं। ऐसे में अब खुद प्रियंका ने भी इन खबरों पर जवाब दिया है और बताया है कि वह शो की लीड एक्ट्रेस बनेंगी या नहीं। प्रियंका चाहर चौधरी ने ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा, "मैं इन खबरों से पूरी तरह वाकिफ हूं। यह देखकर अच्छा लगा कि मेरे फैंस ट्विटर पर मेरी खातिर ट्रेंड शुरू कर रहे हैं। लेकिन मैं अभी किसी भी चीज की पुष्टि नहीं कर सकती हूं।"

देखें 'नागिन 7' का वीडियो


 

पहले भी आ चुका है प्रियंका चाहर चौधरी का नाम

प्रियंका चाहर चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'नागिन 7' के लिए उनका नाम आया था। लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हो पाया है। प्रियंका ने इस सिलसिले में कहा, "नागिन को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। जिस वक्त मैं 'बिग बॉस 16' कर रही थी, उस दौरान मेरानाम कई बार आया था। लेकिन मुझे नहीं लगता कि चीजें अभी तक आगे बढ़ी हैं। मेरे पास अभी दूसरे प्रोजेक्ट भी मौजूद हैं।" बता दें कि फैंस का मानना है कि प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन 7' में किरदार निभाने के लिए परफेक्ट रहेंगी। एक्ट्रेस का सुडौल फिगर और उनकी एक्टिंग 'नागिन' के रोल के लिए उमदा साबित हो सकता है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि एकता कपूर किस एक्ट्रेस को अपनी अगली नागिन बनाती हैं।


About the Author

Ashna Malik